लाइव टीवी

Alia Ranbir Marriage Rumour: रणबीर कपूर के साथ शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated Oct 25, 2019 | 13:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt Viral Video: इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। हाल ही में लंदन से लौटी आलिया ने इन खबरों को लेकर जवाब दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा जोरों पर है
  • आलिया भट्ट ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है
  • रणबीर कपूर के साथ लंदन में वक्त बिताकर आलिया भारत लौटी हैं

लंबे वक्त से बॉलीवुड के गलियारों में क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नजदीकियों के चर्चे हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये बात वे सार्वजनिक रूप से भी स्वीकार कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे जोरों पर है। उनकी शादी का एक नकली कार्ड भी सामने आ चुका है। इसके बाद दोनों के फ्रांस में शादी करने की भी खबरें आईं। अब इन सब को लेकर आलिया ने चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में आलिया लंदन से लौटी हैं। इस दौरान वे एयरपोर्ट पर नजर आईं और मीडिया उनसे इस बारे में पूछने लगी। आलिया का एक एयरपोर्ट वीडियो सामने आया है। इसमें उनसे रणबीर और उनकी शादी के बारे में पूछा जा रहा है। इस पर आलिया ने कहा कि क्या बताऊं, बता दिया इनका। मैंने आपको बोला ना, इतना बात किया हमने, सब कुछ डिसकस किया। उड़ती-उड़ती खबर है और वो उड़ती ही रहेगी। इससे आलिया ने साफ कर दिया कि ये सिर्फ उड़ती खबरें हैं।

दरअसल लंदन जाते हुए भी उनका एक एयरपोर्ट वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनके नकली शादी के कार्ड के बारे में पूछा जा रहा था। ये सुनकर आलिया ब्लश करने लगीं। उन्होंने तब भी यही कहा था कि क्या बताऊं। तो फोटोग्राफर्स ने कहा कि मैम सच बताइएं। इस पर आलिया ने न में सिर हिलाया था।

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की लव स्टोरी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म में पहली बार दोनों लीड रोल में साथ काम कर रहे हैं। रिलेशनशिप की खबरें आने के बाद दोनों ने इसे कुछ वक्त में सार्वजनिक भी कर दिया था। आलिया और रणबीर को कई बार साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है। अभी भी आलिया लंदन में रणबीर के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही थी।

फिल्म की अगर बात करें तो ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। मौनी इसमें नेगेटिव किरदार निभाने वाली है। ये फिल्म अगले साल समर में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।