लाइव टीवी

Padama shri पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी कंगना रनौत को बधाई, रंगोली चंदेल ने शेयर की Photo

Updated Jan 26, 2020 | 19:22 IST

Kangana Ranaut Padama shri: कंगना रनौत को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। अब आलिया भट्ट ने खास अंदाज में कंगना को बधाई दी है।

Loading ...
Kangana Ranaut And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी जा रही है।
  • कंगना को आलिया भट्ट ने भी खास अंदाज में बधाई दी है।
  • रंगोल चंदेल ने इसकी फोटो शेयर की है।

मुंबई. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत सरकार ने कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पद्मश्री मिलने के बाद से ही कंगना रनौत को सभी बधाईयां दे रहे हैं। अब आलिया भट्ट ने भी कंगना रनौत को बुके भेजकर बधाई दी है। 

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर बुके की फोटो शेयर की है। फूलों के साथ आलिया भट्ट ने एक नोट भी भेजा है। आलिया ने नोट में लिखा- 'पद्मश्री के लिए बधाई- आलिया भट्ट।'        

अपने ट्वीट में रंगोली चंदेल ने आलिय पर चुटकी ली है। रंगोली ने ट्वीट किया- ये देखो आलिया ने भी कंगना को फूल भेजे हैं। कंगना का तो पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है। आपको बता दें कि रंगोली कंगना की प्रवक्ता भी हैं।  

कंगना ने करण जौहर को दी बधाई 
इंडिया टुडे से बातचीत में कंगना रनौत ने करण जौहर को भी बधाई दी है। कंगना ने कहा- 'मैं उन्हें तहे दिल से बधाई देती हूं। वह इस अवॉर्ड के हकदार हैं। बतौर एक प्रोड्यूसर उन्होंने केसरी और गुड न्यूज जैसी फिल्में बनाई है, जो काबिले तारीफ है।'
 
कंगना रनौत ने आगे कहा- ' करण जौहर आज इस पोजिशन में  हैं क्योंकि उन्होंने इसके लिए काफी काम किया है। भले ही उनके पिता ने उन्हें शुरुआत दी थी, लेकिन आज वह इस मुकाम पर अपनी मेहनत के बदौलत पहुंचे हैं। 

 

कला क्षेत्र में इन्हें मिला सम्मान 
कंगना रनौत, करण जौहर के अलावा अदनान सामी और एकता कपूर को भी कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 78 साल की एक्ट्रेस सरीता और सुरेश वाडेकर को भी पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। कंगना ने अवॉर्ड मिलने के बाद वीडियो जारी कर भारत सरकार और फैन्स का शुक्रिया कहा है।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये सम्मान कला, जन कल्याण, सरकारी क्षेत्र, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, साहित्य आदि क्षेत्र में सराहनीय काम के लिए दिया जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।