लाइव टीवी

Gangubai Kathiawadi: प्रियंका चोपड़ा की हुई छुट्टी, भंसाली ने गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया को किया साइन

Updated Oct 16, 2019 | 20:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इंशाअल्लाह के बंद होने के बाद अब आलिया भट्ट, भंसाली की नई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
मुख्य बातें
  • भंसाली के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट
  • इंशाअल्लाह हुई बंद तो गंगुबाई काठियावाड़ी में आलिया आएंगी नजर
  • पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के काम करने की खबरें थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इंशाअल्लाह बनाना चाहते थे। इस फिल्म में कई साल बाद सलमान खान और भंसाली साथ में काम करने वाले थे। भंसाली की फिल्म में पहली बार सलमान और आलिया की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक भी खासे उत्साहित थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और सलमान फिल्म से अलग हो गए और इंशाअल्लाह ठंडे बस्ते में चली गई। आलिया, भंसाली के साथ इंशाअल्लाह तो नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने डियर जिंदगी एक्ट्रेस फिल्म गंगुबाई के लिए साइन किया है।

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में बताया कि संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी की घोषणा करते हैं। इसमें टाइटल रोल में आलिया भट्ट नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए भंसाली प्रोडेक्शन, जयंतिलाल गाढ़ा के PEN इंडिया लिमिटेड के साथ कॉलेबरेट कर रहा है।

बता दें कि इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को लेने की खबरें आ रही थीं। चैट शो कॉफी विद करण में भी प्रियंका ने इस ओर इशारा किया था। लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है कि फिल्म में प्रियंका नहीं, बल्कि आलिया दिखेंगी। फिल्म की अगर बात करें तो ये कमाथीपुरा के एक वेश्यालय की मालकिन गंगुबाई के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म एस हुसैन जैदी की 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के एक अध्याय का अडेप्शन होगी। गंगुबाई काठियावाड़ी 11 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है।

आलिया के पास फिलहाल अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र है, जिसमें वे अपने अपनी रियल लाइफ बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल समर में रिलीज होगी। इसके अलावा वे अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 भी कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।