लाइव टीवी

Angad Bedi ने बताया कौन रखेगा उनके और Neha Dhupia के दूसरे बच्चे का नाम, बेटी मेहर से है खास कनेक्शन

Neha Dhupia, Angad Bedi
Updated Jul 24, 2021 | 18:38 IST

Angad Bedi on Second Child: अंगद बेदी और नेहा धूपिया दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस मौके पर अंगद बेदी ने बताया कि उनके दूसरे बच्चे का नाम कौन रखेगा। जानिए कौन है वो शख्स...

Loading ...
Neha Dhupia, Angad BediNeha Dhupia, Angad Bedi
Neha Dhupia, Angad Bedi
मुख्य बातें
  • नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
  • अंगद बेदी ने बताया कि उनके दूसरी संतान का नाम कौन रखेगा।
  • अंगद बेदी ने अपनी बेटी मेहर के नाम का भी किस्सा शेयर किया है।

मुंबई. नेहा धूपिया दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। नेहा और उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब अंगद बेदी  ने  बताया कि उनके दूसरे बच्चे का नाम कौन रखने जा रहा है। इसी शख्स ने उनकी  बेटी मेहर का नाम रखा था। 

अंगद बेदी ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह चाहते हैं कि पिता बिशन सिंह बेदी उनके अगले बच्चे का नाम रखे। बिशन सिंह बेदी ने ही उनके बेटी मेहर का नाम रखा था। बकौल अंगद बेदी, 'हम लोगों ने फिलहाल अभी कोई नाम नहीं सोचा है। हम देखेंगे, मैं चाहता हूं कि मेरे पिता ही मेरे बच्चे का नाम रखें। मैं अपने पिता का आशीर्वाद जरूर चाहता हूं।' 

NehaDhupiaandAngadBedi&amp#39sromanticlovestory|TheTimesofIndia

ऐसे पड़ा था मेहर नाम
अंगद बेदी ने इस इंटरव्यू में मेहर नाम रखने का किस्सा भी सुनाया। अंगद कहते हैं, 'मेहर के नाम रखने में भी पिता का बड़ा रोल था। बेटी के जन्म पर उन्होंने फोन करके बोला रब मेहर करें। नेहा को ये नाम पसंद आया। मेरे पिता महर शब्द का बहुत इस्तेमाल करते हैं। हमें यही नाम रखना चाहिए। हम बेहद उत्साहित हैं। देखते हैं इस बार हम क्या नाम रखते हैं।'  

नेहा धूपिया ने ऐसे की घोषणा
नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ उनके पति अंगद बेदी और बेटी मेहर भी नजर आ रही हैं। तीनों ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हैं। नेहा धूपिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 

आपको बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 में शादी कर सबको चौंका दिया था। शादी के छह महीने के बाद 18 नवंबर को नेहा धूपिया ने बेटी मेहर को जन्म दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।