लाइव टीवी

Angrezi Medium Leaked photo: अंग्रेजी मीडियम में ऐसा होगा करीना और इरफान का लुक, सेट से लीक हुई पहली फोटो

Updated Jan 02, 2020 | 13:27 IST

Kareena Kapoor Khan and Irrfan Khan Angrezi Medium Leaked photo: अंग्रेजी मीडियम के सेट से एक फोटो लीक हुई है। जिसमें करीना कपूर खान और इरफान खान नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Angrezi Medium Leaked photo
मुख्य बातें
  • अंग्रेजी मीडियम की फोटो हुई लीक
  • तस्वीर में करीना कपूर खान और इरफान खान आ रहे हैं नजर
  • अंग्रेजी मीडियम में करीना पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान काफी वक्त से बहुत अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आ रही हैं। इन दिनों वे स्विट्जरलैंड में सैफ और तैमूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहीं उनकी फिल्म गुड न्यूज भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। ये साल भी करीना के लिए जबरदस्त होने वाला है। वे दिग्गज एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी।

हाल ही में अंग्रेजी मीडियम के सेट से एक फोटो लीक हुई है। ये फोटो काफी फनी लग रही है। दरअसल इसमें करीना हैरान होते हुए इरफान खान की तरफ कंफ्यूजन में देख रही हैं। वहीं इरफान उन्हें हाथ से कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच में एक शख्स अपना माथा पीटते हुए नजर आ रहा है। ये फोटो किसी फनी सीन की लग रही है।

करीना और इरफान को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ देखना काफी मजेदार होगा। खास बात ये है कि इसमें करीना पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। अपने अब तक के करियर में बेबो पहली बार पुलिस का रोल निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और लंदन में हुई है। फिल्म में पटाखा फेम राधिका मदान भी लीड रोल में हैं।

दरअसल अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। पहले जहां फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर दिखीं थीं, वहीं इस बार करीना नजर आएंगी। वहीं राधिका, इरफान की बेटी के रूप में दिखेंगी। कैंसर के इलाज के बाद इरफान अंग्रेजी मीडियम से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।