लाइव टीवी

बचपन की सहेली हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, एक ही स्कूल से की है पढ़ाई

Updated May 16, 2021 | 12:27 IST

क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और एम.एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी स्कूल में साथ पढ़े हैं। जानिए क्या कहा था अनुष्का शर्मा ने...

Loading ...
Anushka Sharma, Sakshi Dhoni
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा और एम.एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी स्कूल में साथ पढ़े हैं। 
  • अनुष्का शर्मा ने खुद इसका खुलासा किया था।
  • अनुष्का और साक्षी की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई. अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी हैं। अनुष्का को अक्सर कई क्रिकेटर्स की वाइफ के साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और एम.एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी स्कूल में साथ पढ़े हैं। 

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का शर्मा के फैन क्लब ने एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में अनुष्का और साक्षी एक कैफे के बाहर दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। 

2013 में एक इवेंट लॉन्च के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनके प‍िताजी रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा एक वक्त असम में पोस्ट‍ेड थे। इस दौरान अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। इसी स्कूल से ही साक्षी ने भी अपनी स्कूलिंग की है। 

अनुष्का ने कहा- बहुत फनी है साक्षी
अनुष्का शर्मा ने कहा,'साक्षी और मैं असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ रहे हैं। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने बोला वाह...उसने अपने स्कूल का नाम बताया जहां मैंने भी अपनी पढ़ाई की है।' 

अनुष्का शर्मा के मुताबिक, 'मुझे कुछ वक्त बाद साक्षी की एक फोटो मिली। उस फोटो में वो परी की तरह सजी हुई हैं और मैं घाघरा पहने अपनी फेवरेट स्टार माधुरी दीक्ष‍ित की तरह ड्रेस्ड हूं। साक्षी बहुत ही फनी है।'

कोविड रिलीफ के लिए जुटाए पैसे 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में कोरोना राहत कार्यों के लिये धनराशि जुटाने के अपने अभियान में करीब 11 करोड़ रूपये जुटा लिये हैं। दोनों ने खुद इस दान में दो करोड़ रूपये दिये थे। इस अभियान से एकत्र धनराशि एक्ट ग्रांट्स को कोरोना राहत कार्यों के लिये दी जायेगी। 

शुरुआत में विराट और अनुष्का का लक्ष्य ‘केटो’ के तहत सात करोड़ रूपये एकत्र करने का था लेकिन उससे ज्यादा धन इकट्ठा हो गया है। एमपीएल स्पोटर्स फाउंडेशन ने भी पांच करोड़ रूपये दिये हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।