लाइव टीवी

अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में दी प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की बधाई, कहा 'रातों की नींद हराम करने के लिए हो जाओ तैयार'

anushka sharma congratulates priyanka chopra jonas and nick jonas in interesting way writes get ready for sleepless nights 
Updated Jan 26, 2022 | 21:27 IST

Anushka Sharma Congratulates New Mom Priyanka Chopra Jonas: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस को मजाकिया अंदाज में बधाई देते हुए ऐसी बात कह दी जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं। 

Loading ...
anushka sharma congratulates priyanka chopra jonas and nick jonas in interesting way writes get ready for sleepless nights anushka sharma congratulates priyanka chopra jonas and nick jonas in interesting way writes get ready for sleepless nights 
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा ने दी प्रियंका को मां बनने की बधाई।
  • मजाकिया अंदाज में अनुष्का शर्मा ने दी शुभकामनाएं।
  • बधाई देते हुए अनुष्का शर्मा ने लिख दी ऐसी बात।

Anushka Sharma Congratulates Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas On Welcoming Baby: विश्व पटल पर अपना परचम लहराने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। 15 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। यह खुशखबरी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए पिछले हफ्ते शुक्रवार को दी थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने माता पिता बनने की खबर दी वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई देने लगे। 

अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को माता-पिता बनने की बधाई देने में बॉलीवुड सितारे पीछे नहीं रहे। कई बॉलीवुड सितारों ने इस कपल को अपने घर में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए बधाई संदेश दिया। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की बधाई दी है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने कुछ नए अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि 'प्रियंका और निक को मुबारकबाद। अपनी रातों की नींद हराम करने के लिए और अद्वितीय आनंद और प्रेम के लिए आप दोनों तैयार हो जाइए। नन्हे मेहमान को ढेर सारा प्यार।'

Also Read: [Photos] मौनी रॉय की शादी के फंक्शन्स शुरू, हल्दी सेरेमनी में मंगेतर सूरज नांबियार को लगाया गले

Also Read: सामने आईं 'क्र‍िकेट कैंप' से Janhvi Kapoor की फोटोज, Mr And Mrs Mahi के ल‍िए द‍िनेश कार्तिक संग कर रहीं तैयारी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह खबर दी थी कि वह सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इसके साथ उन्होंने लोगों से यह आग्रह किया कि वह उनके प्राइवेसी का सम्मान करें। हाल ही में अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरस हो गई थीं जिसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लोगों को उनके प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए आग्रह किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।