लाइव टीवी

मुंबई की महापौर नर्स बन कर रही अस्पतालों में मरीजों की सेवा, अनुष्का शर्मा-विक्की कौशल ने किया सलाम

Updated Apr 28, 2020 | 18:14 IST

Mumbai Mayor Kishori Pednekar Turned Nurse: मुंबई की पहली नागरिक यानी महापौर किशोरी पेडनेकर कोरोना से लड़ने के लिए आगे आई हैं। अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल उनका ये रूप देखकर स्पीचलेस हो गए हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
किशोरी पेडनेकर, अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल।
मुख्य बातें
  • मुंबई की पहली नागरिक यानी महापौर किशोरी पेडनेकर कोरोना से लड़ने के लिए आगे आई हैं।
  • किशोरी पेडनेकर ने एकबार फिर से अपना सालों पुराना नर्स का यूनिफॉर्म पहन लिया है।
  • किशोरी पेडनेकर पॉलिटिक्स में आने से पहले लंबे टाइम तक नर्स रही हैं।

कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुंबई में बढ़ता संक्रमितों का आंकड़ा शहर के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। मेडिकल स्टाफ लगातार संक्रमितों का इलाज करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। हालांकि मरीजों की तुलना में स्टाफ की मेनपॉवर थोड़ी कम पड़ रही है। ऐसे में मुंबई की पहली नागरिक यानी महापौर किशोरी पेडनेकर कोरोना से लड़ने के लिए आगे आई हैं।
पीड़ितों की सेवा करने के लिए किशोरी पेडनेकर ने एकबार फिर से अपना सालों पुराना नर्स का यूनिफॉर्म पहन लिया है ताकि वो इस मुश्किल घड़ी में समाजसेवा कर सकें। 
दरअसल मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर पॉलिटिक्स में आने से पहले लंबे टाइम तक नर्स रही हैं। इसीलिए अब उन्होंने अपनी उस पुरानी ड्यूटी को फिर से निभाने का फैसला किया है। किशोरी देर रात पाली में अपनी सेवाएं देने का फैसला किया है। किशोरी पेडनेकर ने ट्वीट किया, 'मुंबई के लिए कुछ भी। हम घर से काम नहीं कर सकते। हम आपके लिए क्षेत्र में हैं। घर पर रहिए, ख्याल रखिए... मैं नैयर अस्पताल में हूं।'


महापौर किशोरी पेडनेकर के इस कदम की खूब सराहना हो रही है। अनुष्का शर्मा और विक्की कौशल उनका ये रूप देखकर स्पीचलेस हो गए हैं। अनुष्का शर्मा ने महापौर की नर्स लुक वाली फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर उनके लिए रिस्पेक्ट भेजी है। साथ ही विक्की कौशल ने भी किशोरी पेडनेकर को सलाम किया है। 

आपको बता दें, किशौरी पेडनेकर को सेकंड और थर्ड ईयर के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मोटिवेट किया था। इसी के बाद वो कोविड-19 की लड़ाई में आगे आई हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।