लाइव टीवी

सेक्स रैकेट में Arhaan Khan की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ गिरफ्तार, फाइव स्टार होटल में पड़ी थी रेड

Updated Jan 10, 2020 | 14:16 IST

Amruta Dhanoa Sex Racket: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हो गई है। पुलिस ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में छापा मारा था।

Loading ...
Amruta Dhanoa
मुख्य बातें
  • अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने मुंबई के पांच सितारा होटल में छापा मारा था।
  • अमृता ने एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान पर इस रेड का आरोप लगाया।  

मुंबई.बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ सेक्स रैकेट में फंस गई है। पुलिस ने मुंबई के पांच सितारा होटल में छापा मारा था। अमृता के अलावा पुलिस ने ऋचा सिंह को भी डिंडोशी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अमृता को मुंबई स्थित दिनदोशी पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। मिड डे अखबार से बातचीत में दिनदोशी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर धर्नेंद्र कांबले ने कहा-अमृता और ऋचा के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (3), धारा 34 और इमॉरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत सेक्शन 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता को मजगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट में दो एस्कॉर्ट्स को भी रेस्क्यू किया है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि जब अमृता को रेड के दौरान पता चला तो उन्होंने भागने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।  

अरहान पर लगाया आरोप 
अमृता से एक वेबसाइट ने इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे बकवास बताया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि कुछ गलत फहमी हो गई थी। अमृता ने बाद में एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान पर इस रेड का आरोप लगाया।  

अमृता ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है। ये रेड किसी की साजिश है। मैं जानती हूं कि ये सब कुछ अरहान खान करवा रहा है। जब अमृता से फिर गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये एक नॉर्मल पार्टी थी। पुलिस को हमने सब साफ बता दिया है। 

अरहान खान पर लगाए थे ये आरोप 
अमृता धनुआ ने अरहान खान पर कई आरोप लगाए थे। अमृता ने कहा था कि अरहान का असली नाम मजहर शेख है। अमृता ने कहा था कि- अरहान ने मेरे साथ पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। 

अमृता ने ये भी दावा किया था कि दोनों 2006 से लेकर 2010 तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे थे। अमृता का कहना है कि धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।