लाइव टीवी

जानी मानी प्रोड्यूसर थीं अर्जुन कपूर की मां, मोना को तलाक देकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से की थी शादी

Updated Mar 25, 2020 | 08:45 IST

Mona Shourie Death Anniversary फिल्ममेकर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के निधन को आज 8 साल हो गए हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sridevi with Boney Kapoor and Mona Shourie
मुख्य बातें
  • आज बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी की पुण्यतिथि है
  • मोना शौरी जानी मानी प्रोड्यूसर थीं और कई बड़े सीरियल प्रोड्यूस किए थे
  • शादी के 13 साल बाद उन्हें तलाक देकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से की थी शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां और फिल्ममेकर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी का निधन 25 मार्च 2012 को हुआ था। उनके निधन को 8 साल बीत गए हैं। मोना और बोनी कपूर की शादी साल 1983 में हुई थी और दोनों की जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा था। दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए लेकिन शादी के 13 साल बाद 1996 में दोनों अलग हो गए, लेकिन वो अपने दोनों बच्चों संग अपने सास- ससुर के साथ ही रहती थीं।

मोना और बोनी के अलग होने का कारण था एक्ट्रेस श्रीदेवी। बताया जाता है कि श्रीदेवी मोना शौरी की दोस्त थीं और कुछ समय उनके घर में भी रहीं थीं। इस दौरान बोनी श्रीदेवी को पसंद करने लगे और उनके साथ काम करना चाहते थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की, उस समय श्रीदेवी की मां उनकी प्रोफेशनल मीटिंग्स देखा करती थीं। श्रीदेवी की मां ने बोनी से 10 लाख रुपये फीस की मांग की तो बोनी कपूर ने कहा कि वो 10 नहीं बल्कि 11 लाख रुपये फीस देंगे। 

बुरे समय में दिया था श्रीदेवी का साथ

श्रीदेवी की मां की तबीयत खराब हो गई और इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले जाना पड़ा। इस दौरान बोनी कपूर ने उनकी मदद की और अस्पताल के बिल भी भरे। इससे श्रीदेवी बोनी को पसंद करने लगीं और दोनों करीब आ गए। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। इसके बाद श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगीं।

मोना शौरी ने श्रीदेवी को कही थी ये बात

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना ने श्रीदेवी को होम- ब्रेकर कहा था। मोना को बोनी के अफेयर के बारे में तब पता चला था जब श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गईं थीं। श्रीदेवी पर बोनी का परिवार तोड़ने के आरोप लगने लगे। इसके बाद बोनी ने अपनी पहली पत्नी और दोनों बच्चों अर्जुन और अंशुला कपूर को छोड़ दिया।

प्रोड्यूसर थीं मोना शौरी

मोना शौरी ने कई कामयाब टीवी सीरियल को प्रोड्यूस किया था जिनमें शेखर सुमन और रीमा लागू स्टारर हेरा फेरी, युग, विलायती बहू और कैसे कहूं जैसे शो शामिल हैं। उनके सीरियल युग को बहुत देखा और पसंद किया जाता था जिसमें हेमा मालिनी, दारा सिंह, जावेद खान, नीना गुप्ता, मुकेश खन्ना और पंकज धीर जैसे बेहतरीन एक्टर थे। मोना शौरी को कैंसर था जिसके चलते 25 मार्च 2012 को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हो गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।