लाइव टीवी

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने घटाया वजन, डिलीवरी के 11 दिन बाद ही किया ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन

Updated Aug 02, 2019 | 08:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई 2019 को एक बच्चे को जन्म दिया है। अब गैब्रिएला एकबार फिर चर्चा में हैं इसका कारण उनका प्रेग्नेंसी के बाद घटा वजन है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स।
मुख्य बातें
  • अर्जुन और गैब्रिएला करीब दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
  • अर्जुन को आखिरी बार फिल्म पलटन में देखा गया था।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला 18 जुलाई 2019 को एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। अब गैब्रिएला एकबार फिर चर्चा में हैं इसका कारण उनका प्रेग्नेंसी के बाद घटा वजन है। दरअसल अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मां बनने के कुछ दिन बाद ही अपने आपको पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर लिया है। पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद लगातार ग्रैबिएला अपना वजन घटा रही हैं। 
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने खुद सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज शेयर करते हुए पूरी जर्नी बताई है। गैब्रिएला पहली फोटो में लिखती हैं, 'ये फोटो तीन हफ्ते पहले की है। बेटे को जन्म देने के एक हफ्ते पहले ही मैंने इसे क्लिक किया था। मेरी ये कहानी हर किसी को सुननी चाहिए। पिछले 9 महीनों में मेरा 21 किलो वजन बढ़ा था। मेरे लिए ये आसान नहीं था, क्योंकि बॉडी बदलाव के दौर से गुजर रही थी और इस दौरान मैं एक्सरसाइज भी नहीं कर सकी। मैं हफ्ते में केवल पांच दिन एक्सरसाइज करती थी। जो मन में आता वो खाती थी लेकिन बस वो खाना बॉडी को नुकसान ना दे और आराम किया।' 


वेट लॉस वाली फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएला लिखती हैं, 'मेरी ये तस्वीर डिलीवरी के 11 दिन बाद की है। यहां से अभी मुझे काफी दूर जाना है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करना बंद ना करें। हेल्दी खाएं और खुद को बेहतर तरीके से ट्रीट करें। प्रेग्नेंसी में योगा भी काफी मदद करता है। बस ये ध्यान रखें कि हर कोई अलग होता और अच्छी चीजों में वक्त लगता है।'


'मैं खुश हूं कि मेरा बच्चा नैचुरल डिलीवरी से हुआ। मैं इसी बॉडी बदलाव में एक जिंदगी को इस दुनिया में लाई। हम सभी अपने लुक्स के बारे में सोचते हैं और 21 किलो वजन बहुत था। बस मैं खुश हूं क्योंकि मेरा बच्चा हेल्दी और खुश है। हालांकि अब मैं पुरानी बॉडी वापस पाने की राह पर निकल गई हूं और मैं ये पूछ रही हूं कि मेरा पुराना रुटीन क्या था।'


अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने कुछ दिन पहले ही अपने न्यूलीबॉर्न बेटे की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में गैब्रिएला अपने नन्हें बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही थीं। ये गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल का पहला बच्चा है। साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी की थी। कई साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में अलग होने का फैसला लिया। माह‍िका और मायरा दोनों की 2 बेटियां हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।