लाइव टीवी

मां बनने के बाद अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, वायरल हो रही फोटो

Updated Aug 12, 2019 | 00:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने खास तस्वीर शेयर की है। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Rampal girlfriend Gabriella

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला हाल ही में मां बनी है। गैब्रिएला आए दिन अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने चांद का एक इमोजी भी शेयर किया है। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड की इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इस तस्वीर में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला कोज़ी मूड में नजर आ रहे हैं। एक साल से एकदूसरे को डेट कर रहे अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला इन दिनों बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। दोनों की तस्वीरें आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। बता दें कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुईं थी। जिसके बाद दोनों आए दिन कभी डिनर डेट तो पार्टीज में अक्सर स्पॉट किए जाते हैं।

इस साल अप्रैल में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। जिसके बाद दोनों अपने बच्चे को लेकर अनाउंसमेंट की थी। गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम आरिक है।

सामने आए तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट और लाइक कर रहे हैं। किसी ने इसे कपल गोल बताया तो किसी ने लिखा-मैं इसे अंत तक पसंद कर सकता हूं। वहीं अर्जुन रामपाल अपने बेटे के जन्म के 10 दिन बाद नाम का खुलासा कर दिया था। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि बेटे का नाम आरिक है। सामने आए तस्वीर में वो बेटे के हाथ को पकड़े हुए नजर आए।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'खुशी, कृतज्ञता और कृपापूर्ण के आँसू ...हमारी जिंदगी में इन्द्रधनुष की रंग दिखने लगे है। इस बच्चे के आने से हम सभी बहुत खुश है। स्वागत है हमारी जिंदगी में जूनियर रामपाल का। आप लोगों की शुभकामनाओं और प्यार के लिए तहेदिल से शुक्रिया। बेबी आरिक रामपाल को हैलो कहिए।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।