लाइव टीवी

सड़क किनारे मां की डेड बॉडी के पास रो रही थीं अर्पिता, सलमान के पापा ने देखा और बना लिया बेटी

Updated Nov 18, 2020 | 07:14 IST

सलमान खान की सबसे छोटी बहन और खान परिवार की सबसे लाडली बेटी अर्पिता खान आज शादी की सालगिरह मना रही हैं। आपको बता दें खान परिवार में अर्पिता के आने की कहानी काफी दर्द भरी है।

Loading ...
Arpita Khan with Ayush Sharma
मुख्य बातें
  • आज शादी की सालगिरह मना रही हैं अर्पिता शर्मा
  • सलमान खान की बहन और खान परिवार की बेटी हैं अर्पिता
  • साल 2014 में आयुष शर्मा से की थी अर्पिता ने शादी

Arpita Khan Wedding Anniversry: बॉलीवुड के दबंग एक्‍टर सलमान खान की सबसे छोटी बहन और खान परिवार की सबसे लाडली बेटी अर्पिता खान आज शादी की सालगिरह मना रही हैं। आज ही के दिन साल 2014 में उन्‍होंने आयुष शर्मा से शादी की थी। अर्पिता की खुशी से बढ़कर खान परिवार के लिए दूसरी कोई चीज नहीं है। आपको बता दें खान परिवार में अर्पिता के आने की कहानी काफी दर्द भरी है। 

यह बात तब की है जब अर्पिता काफी छोटी थीं। वह सड़क पर अपनी मां की डेड बॉडी के पास बैठी रो रही थीं। सलीम खान की नजर उस छोटी सी लड़की पर गई। उसी वक्‍त सलीम खान और हेलन ने उस अनाथ लड़की को गोद लेने का फैसला कर लिया। सलीम खान उस लड़की को घर ले आए। अर्पिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में एडमिशन ले लिया। 

एक साल छोटे हैं आयुष 

साल 2014 में अर्पिता को आयुष शर्मा के रूप में उनका हमसफर मिल गया। हिमाचल प्रदेश से ताल्‍लुक रखने वाले आयुष शर्मा राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं और उनके पिता अनिल शर्मा जाने माने नेता हैं। अर्पिता दो बच्‍चों की मां हैं। उनका बेटा आहिल है जबकि दूसरी बेटी है। बेटी साल 2019 में सलमान के जन्‍मदिन पर पैदा हुई थी। उनकी बेटी का नाम आयत है।

दिलचस्‍प है प्रेम कहानी

इन दोनों की प्रेम कहानी कम दिलचस्प नहीं है। 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों पहली बार मिले थे। मुलाकातों का सिलसिला धीरे धीरे प्‍यार में बदल गया। आयुष शर्मा ने बताया, ''हम लोग कॉमन दोस्त की वजह से मिले थे। हर रात हम अर्पिता के घर पर खाना खाने जाते थे। इनके घर का खाना इतना लजीज होता था कि हर रोज ही पहुंच जाते थे।' वहीं अभिनेता अर्जुन कपूर द्वारा एक चैट शो के दौरान इस बात को कबूल किया गया था कि वे सलमान की बहन अर्पिता के ‘एक्स ब्वॉयफ्रेंड’ हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।