लाइव टीवी

Ashok Kumar Birthday: दादा मुनि कहे जाते थे अशोक कुमार, जन्‍मदिन पर हो गई थी छोटे भाई किशोर कुमार की मौत

Updated Oct 13, 2019 | 09:47 IST

40 और 50 के दशक में अपने काम का लोहा मनवाने वाले अशोक कुमार साहब का आज जन्मदिन है। अशोक कुमार मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे।

Loading ...
ashok kumar and kishore kumar.jpg

Ashok Kumar Birthday: 40 और 50 के दशक में अपने काम का लोहा मनवाने वाले अशोक कुमार साहब का आज जन्मदिन है। 13 अक्टूबर 1911 को जन्‍में अभिनेता अशोक कुमार फिल्‍मी दुनिया में दादा मुनि के नाम से आज भी जाने जाते हैं। करीब 300 फिल्‍मों में काम करने वाले अभिनेता की पहचान पहले एंटी हीरो के रूप में हुई। अशोक कुमार मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे। अशोक कुमार एक एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे। 

बॉलीवुड के महान सिंगर किशोर कुमार की डेश एनिवर्सरी अशोक कुमार के जन्‍मदिन वाले दिन होती है। किशोर कुमार की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। किशोर कुमार की मृत्यु अशोक कुमार के 76वे जन्मदिन के दिन हुई थी। 

अशोक कुमार का नाम कुमुद कुमार गांगुली था और वह बिहार के भागलपुर शहर में जन्मे थे। वह पहली बार 1936 में आई फ‍िल्‍म बाम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन नैया में नजर आए। इस फिल्म से इनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया।

अशोक कुमार के अभिनय की तारीफ होती है तो तो उनकी फ‍िल्‍म 'कंगन', 'बंधन' और 'झूला' और 1963 मे प्रदर्शित फिल्म 'बंदिनी' को भुलाया नहीं जा सकता है। साथ ही दूरदर्शन के कई धारावाहिकों से उन्‍होंने घर घर में पहचान बनाई।

1968 में आई फिल्म आर्शीवाद के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं 1988 मे दादा साहब फाल्के अवार्ड और 1998 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड भी उन्‍हें दिया गया। छह दशक तक सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।