लाइव टीवी

#AskSrk: एक साल की भांजी से अबराम की शादी करवाना चाहता है ये शख्स, शाहरुख खान ने दिया ये जवाब

Updated Apr 20, 2020 | 17:32 IST

Ask SRK session: शाहरुख खान अपने फैंस से बातचीत करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल जवाब सेशन रखा। इसमें एक फैन ने अबराम की शादी का प्रस्ताव रखा। जानिए क्या दिया शाहरुख ने जवाब...

Loading ...
Shah rukh Khan, Abram Khan
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने ट्विटर पर AskSrk सेशन की शुरुआत की है।
  • एक फैन ने शाहरुख के बेटे अबराम की शादी का प्रस्ताव भी रख दिया।
  • शाहरुख खान ने फैन को जवाब भी दिया है।

मुंबई. शाहरुख खान लॉकडाउन में अपने फैंस के साथ बात कर रहे हैं। शाहरुख खान ने ट्विटर पर AskSrk सेशन की शुरुआत की है। इसमें उनके फैंस ज्यादातर उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं, एक फैन ने शाहरुख के बेटे अबराम की शादी का प्रस्ताव भी रख दिया है।

अनुराग शर्मा नाम के फैन ने अपनी भांजी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'मेरी भांजी वेदिका अबराम को प्यार करती है, क्या वो उससे शादी कर सकती है। वह पिछले महीने एक साल की हुई है।'

शाहरुख खान ने इसके जवाब में लिखा- 'ये बेहद प्यारी हैं। भगवान इसे आशीर्वाद दें।' वहीं, शाहरुख से एक दूसरे फैन ने पूछा- आखिरी बार अब कब एक महीने तक घर से नहीं निकले थे? इस पर शाहरुख ने कहा- पिछले साल। 

अगली फिल्म के बारे में कही ये बात 
शाहरुख खान से ज्यादातर फैन्स उनकी अगली फिल्म के बारे में ही पूछ रहे थे। एक फैन ने लिखा- आमिर खान लाल सिंह चड्ढा रिलीज कर रहे हैं, सलमान खान राधे रिलीज कर रहे हैं। अक्षय कुमार कई फिल्में रिलीज कर रहे हैं। आप केवल बहाने। क्यों? 

शाहरुख खान ने इसके जवब में लिखा-'यार यही पहले आप, पहले आप में पिस्ता जा रहा हूं। क्या करूं।' वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा- 'आप अपनी अगली फिल्म की घोषणा कब कर रहे हैं। अफवाहों से थक गए हैं। शाहरुख ने जवाब में लिखा- थको मत, मैं फिल्म जरूर करुंगा। वो जरूर बनेंगी और आपको पता भी चलेगा।'


 
 

शाहरुख बोले- 'मैं राजा हूं'    
शाहरुख खान से एक फैन ने कहा- हर किसी के करियर का ढलान होता है। अगर आप सुपरस्टार हैं तो कैसे पता चलता है कि अपना करियर बदल देना चाहिए या छोड़ देना चाहिए। इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा- 'किसी सुपरस्टार से पूछो मैं तो किंग हूं।'


 

 

शाहरुख से एक फैन ने पूछा- आप अपनी अगली फिल्म किस डायरेक्टर के साथ करना पसंद करेंगे- मार्टिन स्कोर्सीज, राजू हिरानी या क्रिस नोलन। इस पर शाहरुख खान ने कहा- 'दोनों बहुत अच्छे हैं मैं उनसे मिला हूं। लेकिन, राजू अपना सा लगता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।