लाइव टीवी

Afshan Ashiq Biopic: चर्चित फुटबॉलर की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी आथिया शेट्टी, जल्‍द शुरू होगा काम

Updated May 28, 2020 | 17:36 IST

Afshan Ashiq Biopic: बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी की बेटी और अदाकारा आथ‍िया शेट्टी के हाथ नई फ‍िल्‍म लग गई है। चर्चित कश्‍मीरी फुटबॉलर अफ्शां आशिक की बायोप‍िक में वह लीड रोल न‍िभाएंगी।

Loading ...
Athiya Shetty
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में आथ‍िया शेट्टी के हाथ लगी नई फ‍िल्‍म
  • गुलशन कुमार के बेटे संजय ग्रोवर के प्रोडक्‍शन में बनेगी फ‍िल्‍म
  • कश्मीर की फुटबॉलर अफ्शां आशिक का न‍िभाएंगी रोल

Athiya Shetty to play lead role in Afshan Ashiq Biopic: बॉलीवुड एक्‍टर सुनील शेट्टी की बेटी और अदाकारा आथ‍िया शेट्टी के हाथ नई फ‍िल्‍म लग गई है। चर्चित कश्‍मीरी फुटबॉलर अफ्शां आशिक की बायोप‍िक में वह लीड रोल न‍िभाएंगी। लॉकडाउन के दौरान आथ‍िया शेट्टी के फैंस के लिए यह खुशखबरी है। कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आने और शूटिंग संबंधी गतिविधियां शुरू होने पर इस फ‍िल्‍म पर काम शुरू हो जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, हिंदी सिनेमा के बैडमैन के नाम से मशहूर एक्‍टर गुलशन ग्रोवर के बेटे संजय ग्रोवर फ‍िल्‍म प्रोडक्‍शन की दुनिया में हाथ आजमाने जा रहे हैं। संजय ने कश्मीर की फुटबॉलर अफ्शां आशिक की बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को इस फ‍िल्‍म में अफ्शां के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।

उत्‍साहित हैं आथिया शेट्टी
सलमान खान के निर्माण में बनी फिल्म 'हीरो' से डेब्‍यू करने वाली आथ‍िया इस किरदार को न‍िभाने के ल‍िए खासा उत्‍साहित हैं। एक तरह से उनके करियर के ल‍िए भी यह उम्‍मीद की किरण साबित हो सकती है। इस रोल के लिए अथिया ने फुटबॉल की बहुत प्रैक्टिस की है और एक गोलकीपर से ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म को निर्देशक राजकुमार संतोषी के सहायक रहे मनीष हरिशंकर निर्देशित कर रहे हैं। 

कौन हैं अफ्शां आशिक 
अफ्शां कश्‍मीर की रहने वाली हैं और फुटबॉलर हैं। कश्मीर में हुए प्रदर्शनों में सुरक्षा बल के जवानों पर पत्थर फेंकते हुए उन्‍हें पकड़ा गया था। दिसंबर 2017 में अफशां की एक फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई हुई थी, जिसमें वह जम्मू-कश्मीर पुलिस पर पत्थर फेंकती दिखी थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।