लाइव टीवी

Awez Darbar Tik Tok : प्रियंका चोपड़ा के टाइम से सबसे अच्‍छे दोस्‍त तक, आवेज दरबार के बेस्‍ट Videos

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 09, 2019 | 16:50 IST

Awez Darbar Indian TikTok star : आवेज दरबार इंड‍िया के पॉपुलर ट‍िक टॉक स्‍टार्स में से हैं। उनकी पॉपुलैर‍िटी का अंदाजा इसी से लगाएं क‍ि प्र‍ियंका चोपड़ा ने उनके साथ फ‍िल्‍मप्रमोशन का वीड‍ियो पोस्‍ट क‍िया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Awez Darbar Indian TikTok star

ट‍िक टॉक के साथ यंगस्‍टर्स को स्‍टार बनने का मौका मिला है। इस प्‍लैटफॉर्म पर सबसे पॉपुलर नामों में से हैं आवेज दरबार। ट‍िक टॉक पर फ‍िलहाल उनके 17.7 मिल‍ियन फैन्‍स हैं और उनको 607.6 मिल‍ियन हार्ट मिले हैं। हाल ही में उनका गाना मेरा महबूब लॉन्‍च हुआ है। यही नहीं, इंस्‍टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स 3 मिल‍ियन से ज्‍यादा हैं। 

आवेज को ट‍िक टॉक पर डांस और टैलेंट बैज मिल चुका है लेकिन वो कॉमेडी और ल‍िप स‍िंक वाले वीड‍ियो भी अपने अकाउंट पर शेयर करते हैं। आवेज एक कंपनी के फाउंडर व डायरेक्‍टर भी हैं ज‍िसका नाम एस प्रोडक्‍शन है। उनका यूट्यूब चैनल भी है ज‍िसके 1.5 मिल‍ियन से ज्‍यादा सब्‍स्‍क्राइबर्स हैं। 

Awez Darbar Best Tik Tok Vidoes : 

आवेज ने ये वीड‍ियो मां को लेकर पोस्‍ट क‍िया है। उन्‍होंने ल‍िखा है - छोटा या बड़ा, डॉन हो या ब‍िजनेसमैन - मां से सब डरते हैं। 

प्र‍ियंका चोपड़ा के साथ देखें उनका टाइम मांगकर टाइम ले गई। ये वीड‍ियो बहुत पॉपुलर हुआ है। 

दोस्‍त कैसे होते हैं, ये आवेज ने इस वीड‍ियो क्‍या खूब द‍िखाया है। आप भी हंसे ब‍िना नहीं रह पाएंगे। 

जब लड़की को प्रपोज करने गए आवेज, तो देखें क्‍या हुआ 

पर्यावरण को बचाने का संदेश द‍िया है आवेज ने अपने इस वीड‍ियो में। आप भी देखें 

16 मार्च 1993 को आवेज का जन्‍म मुंबई में हुआ था। वह कोर‍ियोग्राफर भी हैं। उनके परिवार में उनकी मां और छोटी बहन अनाम दरबार है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।