लाइव टीवी

Upcoming Movies of Arjun Kapoor: भूत पुलिस ने लेकर सरदार एंड ग्रैंडसन, इन फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor
Updated Jan 27, 2021 | 07:39 IST

बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि जल्‍द ही किन फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे अर्जुन कपूर-

Loading ...
Arjun KapoorArjun Kapoor
Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं।
  • वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति की फ‍िल्‍म संदीप और पिंकी फरार होने वाली है र‍िलीज।

Upcoming Movies of Arjun Kapoor: बीते साल कोरोना का ऐसा कहर रहा कि फ‍िल्‍मी की रिलीज तक पर पाबंदी लग गई। कभी हाऊसफुल रहने वाले सिनेमाघरों में भी ताले नजर आए। इसी वजह से कई सितारों की फ‍िल्‍में रिलीज नहीं हो सकीं। ऐसे में फैंस अपने चहेते सितारों की फ‍िल्‍मों का इंतजार कर रहे हैं। महामारी की वैक्‍सीन आ चुकी है और अब धीरे धीरे फ‍िल्‍में सिनेमाघरों में पहुंचने लगी हैं। बॉलीवुड एक्‍टर्स ने भी शूटिंग शुरू कर दी है। 

बॉलीवुड एक्‍टर अजुर्न कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। एक्‍टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर स्‍टारर इस फ‍िल्‍म की शूटिंग पहले हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में हुई और दो सप्‍ताह पहले पूरी टीम राजस्‍थान के जैसलमेर पहुंची थी। पूरी टीम ने जहाज में बैठे हुए तस्‍वीर भी साझा की थी। जैसलमेर में इस फ‍िल्‍म का आखिरी शेड्यूल था। अर्जुन कपूर इस फ‍िल्‍म को लेकर खास उत्‍साहित हैं। आइये जानते हैं कि जल्‍द ही किन फ‍िल्‍मों में नजर आएंगे अर्जुन कपूर- 

संदीप और पिंकी फरार 
संदीप और पिंकी फरार दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित एक भारतीय ब्लैक कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्‍य रोल निभाने वाले हैं। दोनों को फ‍िल्‍म इश्‍कजादे में एक साथ काफी पसंद किया गया था। इस फ‍िल्‍म का Trailer तो बीते साल मार्च में ही आ गया था लेकिन फ‍िल्‍म की रिलीज अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई थी। अब यह फ‍िल्‍म जल्‍द रिलीज होने वाली है। 

सरदार एंड ग्रैंड सन 
इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर बॉलीवुड अदाकारा रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। यह फ‍िल्‍म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी और कोरोना के दौरान खबर आई कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब भी रिलीज को लेकर कुछ स्थिति साफ नहीं है। इस फ‍िल्‍म में जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी भी स्‍पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।