लाइव टीवी

Bigg Boss 13 Contestants: चार हफ्ते में होगा ग्रैंड फिनाले, ये हैं सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स

Updated Sep 30, 2019 | 01:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 contestants names list: बिग बॉस सीजन 13 कई टेढ़ेपन और ट्विस्ट के साथ शुरू हो गया है। इसी के साथ शो में हिस्सा ले रहे सभी कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा हो गया है। जानिए कौन हैं ये कंटेस्टेंट्स..

Loading ...
Bigg Boss 13 Contestants
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 13 का आगाज हो गया है।
  • सीजन 13 में कुल 13 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें केवल बॉलीवुड सेलेब्स है।
  • चार हफ्ते बाद शो का फिनाले होगा। हालांकि, ये शो 15 हफ्ते तक चलेगा। 

मुंबई. ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही बिग बॉस सीजन 13 का आगाज हो गया है। इसी के साथ कंटेस्टेंट्स के नाम पर लग रहे सारे कयासों पर विराम लग गया है। इस सीजन कुल 13 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें केवल बॉलीवुड सेलेब्स है। इस सीजन कोई कॉमनर कंटेस्टेंट नहीं है। वहीं, चार हफ्ते बाद शो का फिनाले होगा। हालांकि, ये शो 15 हफ्ते तक चलेगा। 

बिग बॉस 13 के पहले कंटेस्टेंट हैं बालिका वधू फेम सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ शुक्ला को आखिरी बार टीवी सीरियल दिल से दिल तक में देखा गया था। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में भी नजर आ चुके हैं। 

सीजन 13 की अगली कंटेस्टेंट साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी हैं। देवोलीना ने 2011 में सीरियल 'सावरे सबके सपने प्रीतो' से टीवी सीरियल में डेब्यू किया था। देवोलीना को इंडियन टेली अवॉर्ड्स मिल चुका है। 

कोएना मित्रा और रेश्मि देसाई 
बिग बॉस में इस बार टीवी के अलावा बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा इस सीजन की कंटेस्टेंट हैं। कोएना ने साल 2004 में फिल्म मुसाफिर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके गाने ओ साकी साकी रे उन्हें काफी पहचान दिलाई थी। हालांकि, वह पिछले कई साल से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। 

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मि इस सीजन की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। रश्मि टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा में भी बड़ा नाम है। रश्मि ने 2012 में टीवी एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी। ये शादी 2015 में टूट गई थी। 

दलजीत कौर और आरती सिंह
टीवी सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' फेम दलजीत कौर भी बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हैं। दलजीत ने इस शो के लिए इस पॉपुलर शो को अलविदा कहा था। दलजीत की पर्सनल लाइफ विवादों में रही थी। उनकी पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी। ये शादी टूट गई थी। दलजीत और शालीन का एक बेटा जेयडन हैं।

गोविंदा की भांजी आरती सिंह भी बिग बॉस का हिस्सा हैं। आरती कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन हैं।  आरती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 से 'मायका' सीरियल से की थी। आरती सिंह सुराल सिमर का, उतरन और उड़ान जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकीं हैं।

पारस छाबरा और अबु मलिक 
बिग बॉस में इस बार अनु मलिक के छोटे भाई अबु मलिक भी कंटेस्टेंट हैं। अपने भाई की तरह ही अबु मलिक भी एक म्यूजिक कंपोजर हैं। इसके अलावा वह एक राइटर भी हैं। अबु की एक कंपनी है जो लाइव शो ऑर्गेनाइज करती है। 

रियलिटी शो स्प्लिट्सविला-5 फेम पारस छाबड़ा भी बिग बॉस में नजर आ सकते हैं। पारस स्प्लिट्सविला-5 के अलावा टीवी सीरियल बढ़ो बहू में भी काम कर चुके हैं। पारस लंबे टाइम तक सीरियल सारा खान के साथ रिलेशनशिप में थे।  
         

माहिरा शर्मा और शहनाज गिल 
टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा भी सीजन 13 का हिस्सा हैं। माहिरा टीवी सीरियल यारों का टशन से टीवी में डेब्यू कर चुकी हैं। इसके अलावा वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा, नागिन 3 जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इस सीजन का हिस्सा हैं। शहनाज गिल पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शहनाज गिल म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह येह बेबी, लख लाहन्टा और यारी में भी काम कर चुकी हैं। 


शेफाली बग्गा और असीम रियाज 
बिग बॉस में सेलेब्स के बीच पहली बार एक न्यूज एंकर शेफाली बग्गा भी घर का हिस्सा बन रही हैं। शेफाली बग्गा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शेफाली इंस्टाग्राम पर ब्यूटी, फैशन और फिटनेसे से जुड़े वीडियोज भी शेयर करती हैं।  

मॉडल आसीम रियाज भी बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हैं। आसिम अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। असीम मूलतः जम्मू और कश्मीर के हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में भी कई वक्त रह चुके हैं।

सीजन 13 में सलमान खान के खास दोस्त सिद्धार्थ डे भी कंटेस्टेंट हैं। सिद्धार्थ स्क्रिप्ट राइटर हैं। सिद्धार्थ ने सलमान खान के शो द-बैग टूर की स्क्रिप्ट लिखी है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के दबंग शो में भी काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।