लाइव टीवी

बिपाशा बसु ने फिर दिखाया बेबी बंप, बच्चे के बारे में पति करण सिंह ग्रोवर ने किया ये कमेंट

Bipasha Basu
Updated Aug 17, 2022 | 19:10 IST

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की थी अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रील बनाया है। उनका ये फनी वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Loading ...
Bipasha BasuBipasha Basu
Bipasha Basu
मुख्य बातें
  • बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप।
  • बिपाशा ने 'बेबी इन माइ बेली' पर बनाई रील।
  • मालूम हो कि बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। बिपाशा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। अब प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के अगले ही दिन इंस्टाग्राम पर रील शेयर की है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

Also Read: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

पति ने किया ये कमेंट

बिपाशा ने जो वीडियो शेयर की उसमें वो ब्लैक कलर के आउटफिट पहने दिख रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसमें उन्होंने 'बेबी इन माइ बेली' पर रील बनाई है। इस वीडियो में बिपाशा का लुक और प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस हैरान हैं। बिपाशा की इस वीडियो पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने रिएक्ट किया और लिखा, 'हां देखो! मेरा बच्चा तुम्हारी बेली में।'

खुद कंफर्म की थी प्रेग्नेंसी

बिपाशा ने हाल ही में तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म की थी। उन्होंने जो फोटोज शेयर की थीं उनमें वो व्हाइट शर्ट पहने हुए हैं। उन्होंने शर्ट का सिर्फ एक बटन बंद किया है और वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पहली फोटो में वो पत्नी बिपाशा को प्यार से देख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में बिपाशा की बेली पर किस करते नजर आ रहे हैं।

Also Read: कभी शादी नहीं करना चाहती थीं बिपाशा बसु, फिर कैसे बनीं करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी

6 साल पहले की थी शादी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और दोनों यहीं दोनों का अफेयर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और शादी कर ली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।