लाइव टीवी

Celebs who died Young: कम उम्र में हो गया इन बॉलीवुड एक्टर्स का निधन, इनकी मौत अब तक है रहस्य

Updated Nov 14, 2019 | 10:00 IST

Bollywood Celebs Death in Young Age: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनका कम उम्र में ही निधन हो गया। इस लिस्ट में कई बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं, वहीं कुछ की मौत रहस्य बनी हुई है।

Loading ...
Jiah Khan and Divya Bharti
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका निधन कम उम्र में हो गया था
  • जिया खान और दिव्या भारती की मौत का रहस्य अब तक सामने नहीं आया है
  • कम उम्र में जिन अभिनेत्रियों का निधन हुआ उनमें कई बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली चार साल से बड़े पर्दे से गायब थे और अब वो फिल्म सेटेलाइट शंकर के जरिये एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद वो बड़े पर्दे से दूर हो गए। बीते कुछ समय से वो अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और इस दौरान वो अपनी फिल्म से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। सूरज ने इसकी वजह का भी खुलासा किया था। 

दरअसल साल 2013 में सूरज की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का शव पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने जांच के दौरान जिया के दोस्त सूरज पंचोली को हिरासत में ले लिया था। अब वो इन सबसे इतर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। जिया खान के अलावा भी ऐसी कई एक्टर्स हैं जिनका निधन कम उम्र में हो गया। जानें कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल।

जिया खान- जून 2013 में जिया का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। जब उनके निधन की खबर सामने आई तब उनके फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हिल गई। जब जिया की का निधन हुआ तब वो केवल 25 साल की थीं। इस मामले में जिया का 6 पन्नों का लेटर भी मिला था। इस मामले में जिया की मां राबिया खान ने कहा था कि जिया को गलत शख्स से प्यार हो गया था। उन्होंने जिया की मौत के लिए सूरज पंचोली को दोषी ठहराया। हालांकि जिया की मौत का कारण अब तक साफ नहीं हो सका है। जिया ने गजिनी, हाउसफुल और निशब्द जैसी फिल्मों में काम किया था। 

दिव्या भारती- 5 अप्रैल 1993 को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती अचानक अपनी फ्लैट की खिड़की से फिसलकर गिर गईं और उनकी मौत हो गई। उस समय दिव्या की उम्र 19 साल थी। कहा जाता है कि उस समय दिव्या नशे की हालत में थीं और तभी उनका पैर फिसल गया। दिव्या ने साल 1992 में फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। दिव्या के निधन के बाद साजिद भी शक के दायरे में आए लेकिन कुछ साबित नहीं हो सका। उनके निधन के 26 साल बाद भी उनकी मौत एक रहस्य ही है। 

स्मिता पाटिल- स्मिता पाटिल बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनका अफेयर एक्टर राज बब्बर से था। राज बब्बर पहले से शादीशुदा थे और उन्होंने स्मिता से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी नादिरा बब्बर को छोड़ दिया था। साल 1986 में स्मिता ने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म दिया लेकिन इस दौरान कॉम्प्लिकेशंस हो गईं। प्रतीक के जन्म के करीब दो हफ्ते बाद स्मिता का निधन हो गया। जब स्मिता का निदन हुआ वो 31 साल की थीं।

मधुबाला- अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मधुबाला का निधन 36 साल की उम्र में हो गया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिसमें बसंत, नील कमल और मुगल-ए-आजम जैसी फिल्में शामिल हैं। खबरों की मानें तो मधुबाला को Ventricular Septal Defect (VSD) था, जिसे दिल में छेद भी कहा जाता है और जब उनका जन्म हुआ तब उसका इलाज नहीं था जिसके चलते उनका कम उम्र में ही निधन हो गया। 

गीता बाली- बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बाली का निधन 35 साल की उम्र में हो गया था। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने राज कपूर, देव आनंद और गुरु दत्त जैसे एक्टर्स के साथ काम किया। साल 1965 में चेचक (Small Pox) के चलते उनका निधन हो गया था। 

मीना कुमारी- अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस मीना कुमारी का जब निधन हुआ तब उनकी उम्र 39 साल थी। उन्होंने पाकीजा, फूल और पत्थर व साहिब बीवी और गुलाम जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें लीवर सिरोसिस (Liver cirrhosis) हो गया था जिसके कारण उनका निधन हुआ।

गुरु दत्त- बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गुरु दत्त ने सुसाइड किया था। जब उन्होंने सुसाइड किया तब उनकी उम्र 39 साल थी। उन्होंने प्यासा,  साहिब बीवी और गुलाम व कागज के फूल जैसी फिल्मों में काम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।