लाइव टीवी

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, बॉलीवुड ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

Updated Jul 28, 2020 | 19:53 IST

Celebs reaction on FIR against Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत।
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को खुदकुशी कर ली थी
  • उनका शव मुंबई में अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला था
  • रिया चक्रवर्ती और सुशांत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया के खिलाफ एफआईआर पटना में दर्ज कराई गई है। आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, अपने परिवार से अलग रखने और एक्टर के पैसे हड़पने का आरोप लगाया गया है। केके सिंह ने कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इसलिए पटना पुलिस इस मामले में जांच करे। रिया पर एफआईआर होने के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आ रहे हैं। 

एक्ट्रेस कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, 'रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थीं। उन्होंने महेश भट्ट को सुशांत का मनोचिकित्सक बना रखा था। सुशांत की मौत से दो दिन पहले सभी लोग रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। खुशी है कि अब इन सब चीजों की जांच की जाएगी।'

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के बाद से मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितयों के कारण सुशांत ने आत्महत्या की। पुलिस इस मामले में अब तक सुशांत के परिवारवालों के अलावा उनके फ्लैटमेट, दोस्त, डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस संजना संघी, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और रिया चक्रवर्ती जैसे 35 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। 

हालांकि, सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग भी लगातार हो रही है। अब तक कई सेलेब यह मांग कर चुके हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। रिया ने गृह मंत्री अमित शाह को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था, 'अमित शाह जी, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, जो एक महीने पहले सुशांत के निधन के साथ खत्म हो गया। मुझे सरकार में पूरा यकीन है, मैं इस मामले में सीबीआई इंक्वायरी की मांग करती हूं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।