लाइव टीवी

जिप, कंडोम, किस... जब पब्लिक में बोल्ड होने की वजह से विवादों में आए अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे

Updated Dec 23, 2021 | 08:52 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक से ऐसे विवाद जुड़े हुए हैं जिन्होंने विवाद पैदा किया। जानें बॉलीवुड के इन 5 बड़े विवादों के बारे में।

Loading ...
Bollywood Biggest Controversies
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड स्टार्स अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
  • साल 2009 में अक्षय- ट्विंकल ने कुछ ऐसा किया कि हंगामा हो गया।
  • साल 2007 में किस के चलते शिल्पा शेट्टी आई थीं विवादों में।

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर चर्चा में बने रहते हैं और इसकी वजह उनकी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल तक हो सकती है। सेलेब्स को हर चीज का बहुत ख्याल रखना होता क्योंकि एक छोटी सी गलती से भी वो खबरों में आ जात हैं। आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड से जुड़े ऐसे कुछ किस्सों के बारे में जिन्होंने विवाद पैदा किया। 

ट्विंकल खन्ना ने खोला अक्षय कुमार की पैंट का बटन 

साल 2009 में एक पब्लिक इवेंट में अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को कहा कि वो उनकी (अक्षय की) जींस का बटन खोलें। इसका वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस मामले में ट्विंकल के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ भी दिया गया। 

भंसाली की फिल्म पर सलमान खान का बयान

साल 2010 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश रिलीज हुई थी जिसमें ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। इस फिल्म पर चुटकी लेते हुए सलमान ने कहा था, 'अरे, उसमें तो मक्खी उड़ रही थी, लेकिन कोई मच्छर भी नहीं गया देखने। अरे, कोई कुत्ता भी नहीं गया। बाद में ऋतिक ने सलमान के इस बयान पर कहा था, 'मैंने हमेशा से सलमान को एक अच्छे इंसान के तौर पर जानता हूं। वह हमेशा हीरो रहे हैं और हमेशा रहेंगे। लेकिन हां इसमें कोई अच्छाई नहीं हैं कि किसी फिल्म निर्माता का सिर्फ इसलिए मजाक उड़ाना क्योंकि उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आपके बराबर नहीं है।'

also read: बिना पैंट पहने सड़क पर चली आईं शिल्‍पा शेट्टी, लोग खींचने लगे फोटो तो दिया ऐसा रिएक्‍शन

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी

15 अप्रैल 2007 को अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी जयपुर में एक एड्स-जागरूकता कार्यक्रम में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। यहा कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड बार-बार शिल्पा को गले लगाया और गालों पर किस किया जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। जयपुर की एक अदालत ने रिचर्ड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी कर माफी मांगी थी।

रणबीर कपूर को लेकर दीपिका पादुकोण का बयान

कॉफी विद करण में पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने एक्टर रणबीर कपूर को लेकर जो बयान दिया था उससे काफी विवाद हुआ। दरअसल शो में दीपिका से पूछा गया था कि वो अपने एक्स- बॉयफ्रेंड रणबीर को क्या गिफ्ट देना चाहेंगी, तो अभिनेत्री ने कहा था, 'मैं रणबीर को कंडोम का एक पैकेट उपहार में देना चाहूंगी क्योंकि वह उनका बहुत अधिक उपयोग करता है।' इसके बाद, करण ने दीपिका को कहा था कि वो रणबीर को क्या सलाह देना चाहेंगी इसपर एक्ट्रेस ने कहा था, 'एक कंडोम ब्रैंड को एंडोर्स करो।'

also read: Katrina Kaif की शादी के बाद रणबीर कपूर ने क्‍या किया ऐसा, लोग बोले- एक्‍स हों तो ऐसे

मीका सिंह ने राखी सावंत को किया किस 

साल 2006 में उस समय विवाद हो गया था जब सिंगर मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस किया था। इस घटना के बाद राखी ने कहा कि मीका ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद कॉफी विद करण में जब फिल्म निर्माता ने राखी से इस घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा था, 'किसी कचरेवाली की पप्पी ले लेता।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।