लाइव टीवी

Bollywood News 3 Feb 2022: सुकेश चंद्रशेखर ने कबूल किया जैकलीन फर्नांडिज के साथ रिश्ता, प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी ये बड़ी हॉलीवुड फिल्म

Updated Feb 04, 2022 | 02:11 IST

Bollywood News 3 Feb 2022: कंगना रनौत करेंगी रिएलिटी शो को होस्ट। अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना दिल्ली स्थित बंगला। मधुबाला की बड़ी बहन को उनकी बहू ने निकाला घर से बाहर। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत जल्द ही रिएलिटी शो को होस्ट करने जा रही हैं।
  • जैकलीन फर्नांडिज के साथ रिश्ते पर सुकेश चंद्रशेखर ने तोड़ी चुप्पी।
  • मार्वल फिल्मों के सुपरहीरो के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा।

Bollywood News 3 Feb 2022: सलमान खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद अब जल्द ही कंगना रनौत एक रिएलिटी शो होस्ट करने जा रही हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी हॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वहीं, ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिज के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) MX प्लेयर और ऑल्ट बालाजी के शो लॉक अप को होस्ट करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बड़ा और फियरलेस रिऐलिटी शो होगा। इसमें ड्रामा भी होगा। शो का कॉन्सेप्ट काफी हद तक बिग बॉस से मिलता-जुलता होगा। इस रिऐलिटी शो की 24 घंटे सातों दिन लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसमें भाग लेने वाले सभी सेलिब्रिटीज सलाखों के पीछे कैद होंगे। सेलिब्रिटीज से उनकी सारी सुविधाएं छीन ली जाएंगी।

सुकेश चंद्रशेखर ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी 
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिज के साथ रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। सुकेश ने अपने वकील के जरिए मीडिया को लिखे लेटर में अपील की है कि जैकलीन के साथ उनक फोटो को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाए। सुकेश के मुताबिक उन्होंने मुझे बिना किसी स्वार्थ के प्यार किया है। इसके अलावा उन्होंने जैकलीन के साथ रिलेशनशिप की बात को भी कबूल किया है। उन्होंने कहा कि उस रिश्ते में एक दूसरे के लिए काफी सारा प्यार और सम्मान था। इस रिश्ते में कोई उम्मीद नहीं थी।

Also Read: अमिताभ बच्चन ने बेचा दिल्ली स्थित बंगला सोपान, जानें कितने करोड़ में हुई पुश्तैनी घर की डील

इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट मार्वल फिल्मों में सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले एंथनी मैके के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केविन सुलिवन की एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में  नजर आने वाली हैं। एंथोनी मैकी 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', 'एंट-मैन', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' में नजर आ चुके हैं। 

मुश्किलों में मधुबाला की बड़ी बहन
एक्ट्रेस मधुबाला की बड़ी कनीज बलसारा को उनकी बहू ने घर से निकाल दिया है। 96 साल की कनीज न्यूजीलैंड में रह रही थीं, जहां उनकी बहू समीना ने उन्हें घर से निकाल दिया है। इसके बाद वह मुंबई वापस लौट आई हैं। उनके पास न पैसे हैं और न ही कोई सपोर्ट है। कनीज 29 जनवरी को रात आठ बजे मुंबई आई हैं। उनके बेटे फारूक की जनवरी में मौत हो गई थी। कनीज अपने पति के साथ 17-18 साल पहले न्यूजीलैंड चली गई थीं।  

अमिताभ बच्चन ने बेचा बंगला 
अमिताभ बच्चन ने  दक्षिण दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित अपनी प्रॉपर्टी को बेच दिया है। जानकारी के मुताबिक इस प्रॉपर्टी को नेजोन समूह की कंपनियों के सीईओ अवनी बदर ने खरीदा है।

अमिताभ बच्चन ने यह बंगला  23 करोड़ रुपये में बेचा है। यह बंगला उनकी मां तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था।  यह बच्चन परिवार का पहला घर था। वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि 1980 तक जब हरिवंश राय बच्चन यहां रहते थे तब वो इस बंगले में कविता सेशन रखते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।