लाइव टीवी

Bollywood news 3 October 2021: NCB के शिकंजे में आर्यन खान से लेकर, मनोज बाजपेयी के पिता के निधन तक पढ़ें बॉलीवुड की खास खबरें

Updated Oct 03, 2021 | 22:30 IST

Bollywood Top 5 news: बॉलीवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स पार्टी मामले में NCB के हत्‍थे चढ़ गए। वहीं मशहूर कलाकार मनोज वाजपेयी के पिता का आज निधन हो गया। आइए नजर डालते आज की खास खबरों पर।

Loading ...
Bollywood news
मुख्य बातें
  • क्रूज रेव पार्टी में ड्रग्स के इस्‍तेमाल पर मचा बवाल
  • रेव पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हुए थे शामिल
  • नागा चैतन्‍य से अलग होने के बाद सामंथा ने हटाया पति का सरनेम

Bollywood news: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स पार्टी मामले में NCB के हत्‍थे चढ़ गए हैं। एनसीबी ने मुंबई से गोवा के रास्ते में क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में FIR दर्ज की है। इसमें पूछताछ चल रही है। इसके अलावा भी कई और खबरों ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। 

आर्यन खान पर एनसीबी ने कंसा शिकंजा 

मुंबई में समुद्र में हो रही क्रूज रेव पार्टी के मामले में NCB 8 लोगों से पूछताछ कर रही है। इसमें शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान भी हैं।  सूत्रों से पता चला है कि समंदर के बीच क्रूज पर पार्टी करने के लिए जूतों एवं अंडरगारमेंटस में छिपाकर ड्रग्स ले जाई गई थी। एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि खुफिया सूचनाओं पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें कुछ बॉलीवुड लिंक्स की संलिप्तता सामने आई है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बनें पेरेंट्स 
 
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। नेहा धूपिया ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। अंगद ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'भगवान ने अपने आशीर्वाद के तौर पर हमें एक बेटे दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक है। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। 

मनोज बाजपेयी के पिता का निधन 

लोकप्रिय अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जाता है कि उनके पिता की सेहत पिछले कुछ दिनों खराब थी और अस्पताल में काफी गंभीर हालत में भर्ती थे। अभिनेता कुछ दिन पहले अपने बीमार पिता के साथ रहने के लिए शूटिंग रोककर दिल्ली आ गए थे।

सामंथा ने अपने सोशल हैंडल से हटाया पति का सरनेम 

नागा चैतन्‍य से सामंथा ने अलग होने के फैसले के बाद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम यूजरनेम में बदलाव किए हैं। उन्‍होंने अपने पति का सरनेम हटा दिया है। कुछ हफ़्ते पहले ही अपने सोशल मीडिया में यूजरनेम से अक्किनेनी को हटा दिया था। इसके बाद उन्‍होंने एक और बार बदलाव करते हुए इसे महज अक्षर एस में बदल दिया है। मगर अब तलाक के ऐलान के बाद उन्‍होंने ये अक्षर भी हटा दिया है। अब उन्‍होंने यूजरनेम में महज सामंथा लिखा है। 

जंगल में ट्रैकिंग करते दिखीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने अपने काम से छुट्टी ली हैं और इस दौरान वह अपनी दोस्तों के साथ जंगल में घूमने निकलीं। एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ जंगल में ट्रैकिंग करते हुए ली गई अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में जान्हवी जंगल में बैठी हैं, एक अन्य में नदी के किनारे बैठी हैं, आखिरी में एक वीडियो है जिसमें जान्हवी कपूर नदी में डुबकी लगाते हुए दिख रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।