लाइव टीवी

Bollywood News 5 Dec 2021: एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोकी गई जैक्लीन फर्नांडिज, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने पूल पर किया वर्कआउट

Updated Dec 05, 2021 | 22:11 IST

Top 5 Bollywood News 5 Dec 2021: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी की अपडेट से लेकर जैक्लीन फर्नांडिज को एयरपोर्ट में रोकने तक। बॉलीवुड में इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां।

Loading ...
Bollywood News 05 November 2021
मुख्य बातें
  • कैटरीना कैफ शादी से पहले क्लिनिक में स्पॉट की गई।
  • जैक्लीन फर्नांडिज को प्रवर्तन निदेशालय ने एयरपोर्ट पर रोका है।
  • तड़प फिल्म ने साढ़े आठ करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Bollywood News 5 December 2021: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शादी से पहले कैटरीना कैफ क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई। वहीं, दूसरी तरफ जैकलीन फर्नांडिज को प्रवर्तन निदेशालय ने एयरपोर्ट में लिखा है। जानिए बॉलीवुड की आज क बड़ी खबरें। 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे पहले कैटरीना कैफ एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ कैटरीना कैफ की मम्मी उनके घर के बाहर नजर आई। कैटरीना कैफ की मम्मी सुजैन विक्की कौशल की पुरानी कार से उतरती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

जैक्लीन फर्नांडिज को एयरपोर्ट में रोका 
एक्ट्रेस जैक्लीन फर्नांडिज को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया। जैक्लीन दुबई में एक शो के लिए दुबई जा रही थीं। जैक्लीन के खिलाफ एक्सटॉर्शन मामले में ईडी ने उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें एयरपोर्ट से घर जाने दिया गया। जल्द ही ईडी उन्हें इस मामले में नया समन भेजने वाली हैं। उनके खिलाफ एलओसी जारी किया गया है तब तक वह भारत नहीं छोड़ सकती है।

तड़प ने की 8.17 करोड़ रुपए की कमाई 
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 4.05 करोड़ रुपए, शनिवार को 4.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने दो दिन में लगभग 8.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दिल्ली, गुजरात, यूपी और पंजाब से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

अंतिम ने कमाए 36 करोड़ रुपए 
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम को दूसरे हफ्ते भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपए और शनिवार को 1.76 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अभी तक 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ज्यादातर सेंटर में फिल्म ने बेहद अच्छी कमाई की है। 

अर्जुन कपूर और मलाइका का वर्कआउट
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का एक वर्कआउट वीडियो वायरल हो रहा है। रविवार को अर्जुन कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और मलाइका अरोड़ा वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर हो। मैं मलाइका अरोड़ा का धन्यवाद देता हूं कि क्योंकि उनकी बदौलत मालदीव में छुट्टी पर भी वर्कआउट कर रहा हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।