लाइव टीवी

Bollywood news: सलमान खान की फिल्म राधे का फर्स्ट लुक आया सामने, आयुष्मान की बाला का गाना हुआ रिलीज

Updated Oct 18, 2019 | 21:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bollywood News: हाल ही में सलमान खान की ईद 2020 रिलीज राधे का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर सामने आया है। इसके अलावा आयुष्मान की फिल्म बाला का गाना भी रिलीज हुआ है।

Loading ...
Salman Khan, Ayushmann Khurrana

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी की तमाम हलचल यहां मिलेगी आपको एक साथ। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, बी टाउन में करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया है। अनुष्का शर्मा, रवीना और शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की फोटोज पोस्ट की है। 

सलमान खान की फिल्म राधे की फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर आउट

सलमान खान की ईद 2020 रिलीज को लेकर उनके फैंस बहुत उत्साहित थे। सलमान ने राधे की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। दरअसल सलमान ने एक मोशन पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पहले दबंग 3 की क्लिप्स हैं, वहीं बाद में राधे के रूप में भाईजान नजर आ रहे हैं।

बाला का गाना 'डोन्ट बी शाई' रिलीज

आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला का गाना 'डोन्ट बी शाई' रिलीज हुआ है। इसमें वे रेट्रो लुक में भूमि पेडनेकर और यामी गौतम के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। ये गाना Rouge के इसी टाइटल के लोकप्रिय गाने का नया वर्जन है। इसे बादशाह और शाल्मली खोलगडे ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसे लोकप्रिय जोड़ी सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। 

अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर कोरी अफवाह

हाल ही में कहा जा रहा था कि पिछले तीन दिनों से अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें लीवर की समस्या की वजह से भर्ती करवाया गया है। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि ऐसा कुछ नहीं है और बिग बी बिल्कुल ठीक हैं। कौन बनेगा करोड़पति के एक सूत्र ने आईएएनएस को ये जानकारी दी है। अमिताभ मंगलवार को केबीसी के लिए शूट करेंगे।

Indian Idol में कंटेस्टेंट ने Neha Kakkar को जबरदस्ती किया किस, सामने आया वीडियो

इंडियन आइडल 11 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कंटेस्टेंट शो में तोहफों के साथ आता है और नेहा से पूछता है- पहचाना? नेहा उन्हें पहचान लेती हैं और खुश होकर उसे हग (गले लगना) करती हैं। इस दौरान वो शख्स जबरदस्ती नेहा के गाल पर किस कर देता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पहला करवा चौथ 
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया है। प्रियंका इस मौके पर लॉस एंजेलिस में थीं और यहीं उन्होंने मेहंदी लगवाई और रेड साड़ी पहनी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की जिसमें वो मेहंदी लगाए और चूड़ा पहने दिख रही हैं। 

ओम पुरी की 69वीं जयंती 
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की 18 अक्टूबर को 69वीं जयंती है। मेन स्ट्रीम कॉमर्शियल फिल्में या फिर आर्ट सिनेमा ओम पुरी हर किरदार में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। ओम पुरी का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। 6 जनवरी 2017 को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था।  

विरुष्का ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की। 

अनुष्का ने फोटो के साथ लिखा- 'जिंदगी भर व हमेशा के लिए मेरा साथी और आज के लिए मेरे साथ व्रत रखने वाला पार्टनर। सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।' वहीं, विराट ने फोटो के साथ लिखा, 'जो साथ व्रत रखते हैं, साथ हंसते हैं।'  

रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार (18 अक्टूबर) सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और दीपक डोबरियाल हैं। लाल कप्तान 17वीं शताब्दी में आधारित बदले की कहानी है।  

लाल कप्तान में सैफ अली खान एक नागा साधु के रोल में हैं। इस फिल्म को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रहमत खान का निगेटिव किरदार मानव विज ने निभाया है। नागा साधु रहमत खान से 20 साल पुराना बदला लेने के लिए निकलता है। 

बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को हुई जेल
टीवी के विवादित रियेलिटी शो बिग बॉस 13 के 19वें एपिसोड में पहली बार घरवालों के लिए काल कोठरी के दरवाजे खुले। घरवालों ने आपसी सहमति के साथ सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को काल कोठरी की सजा के लिए चुना। 

सिद्धार्थ शुक्ला की इस दौरान पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई से काफी देर तक बहस हुई। सिद्धार्थ जेल की सजा से खुश नहीं थे। जेल के अंदर सिद्धार्थ बिग बॉस से शिकायत करने लगे। इसके अलावा दीवार पर पंच मारने लगे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।