लाइव टीवी

Bollywood Throwback: दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को बताया था धोखेबाज, कहा उस पर भरोसा करना मेरी मूर्खता थी

Updated Sep 27, 2021 | 21:39 IST

Deepika and Ranbir relationship: दीपिका पादुकोण एक समय रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। एक इंटरव्‍यू में दीपिका ने रणबीर से मिले धोखे के बारे में अपनी फीलिंग्‍स शेयर की थी।

Loading ...
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी थी लोगों की फेव‍रेट
  • रणबीर कपूर को दूसरा मौका देने पर भी नहीं चल पाया रिश्‍ता
  • रणबीर कपूर इनदिनों आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं

Bollywood Throwback of Deepika and Ranbir relationship: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी थी। वे काफी समय से रिलेशनशिप में थे। उनके फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वे शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। मगर किस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था। दीपिका का रणबीर कपूर से ब्रेकअप हो गया। उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह ने एंट्री ली। दोनों एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है दीपिका रणबीर से मिले धोखे से काफी परेशान थीं। इसका जिक्र खुद उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में किया था। 

Verve मैग्‍जीन को दिए एक इंटरव्‍यू में दीपिका ने कहा था कि जब वह रणबीर के साथ रिश्ते में थी तो उन्‍हें पहले कभी धोखे का एहसास नहीं हुआ, लेकिन असल में वो कुछ बदल सा गया था। आस-पास के सभी लोगों के यह कहने के बावजूद कि रणबीर अभी भी मुझे धोखा दे रहा है, तब भी मैंने उसे दूसरा मौका देने की मूर्खता की। मुझे तब भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा। 

दीपिका ने कहा था, "मुझे लगता है कि मैं वास्तव में उस पर विश्वास करना चाहती थी। फिर मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मुझे इन सबसे बाहर निकलने में थोड़ा समय लगा। लेकिन ऐसा करने के बाद मैं मजबूत बन गई और दोबारा उस रास्‍ते पर नहीं गई। "

बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। वहीं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में आ गए। दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। हाल ही में दोनों को जोधपुर में स्‍पॉट किया गया। माना जा रहा है कि वे वेडिंग वेन्‍यू की तलाश में वहां आए हुए हैं। बता दें रणबीर कपूर कल यानि 28 सितंबर को अपना जन्‍मदिन भी मनाएंगे। फैंस उम्‍मीद कर रहे हैं कि इस खास मौके पर रणबीर उन्‍हें कोई गुड न्‍यूज दे सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।