लाइव टीवी

Mera Naam Joker: 50 वर्ष पहले छह साल में बनी थी 'मेरा नाम जोकर', कर्ज में डूबे राज कपूर का घर हो गया था गिरवी

Mera Naam Joker
Updated Feb 13, 2021 | 19:11 IST

Mera Naam Joker unknown facts: साल 1970 में र‍िलीज हुई सुपरहिट फ‍िल्‍म मेरा नाम जोकर आज भी खूब पसंद की जाती है। इस फ‍िल्‍म को बनने में छह साल लगे थे और राजकपूर का घर तक गिरवी रख द‍िया गया था।

Loading ...
Mera Naam JokerMera Naam Joker
Mera Naam Joker
मुख्य बातें
  • साल 1970 में र‍िलीज हुई सुपरहिट फ‍िल्‍म मेरा नाम जोकर आज भी खूब पसंद की जाती है।
  • 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म को 50 साल पूरे हो चुके हैं।
  • इस फ‍िल्‍म को बनने में छह साल लगे थे और राजकपूर का घर तक गिरवी रख द‍िया गया था।

Mera Naam Joker unknown facts: साल 1970 में र‍िलीज हुई सुपरहिट फ‍िल्‍म मेरा नाम जोकर आज भी खूब पसंद की जाती है। इस फ‍िल्‍म को बनने में छह साल लगे थे और राजकपूर का घर तक गिरवी रख द‍िया गया था। 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म को 50 साल पूरे हो चुके हैं। यह फ‍िल्‍म रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गई थी। इसके बाद राज कपूर पर भारी कर्ज हो गया था। राज कपूर ने सोचा था कि फ‍िल्‍म बहुत बड़ी हिट होगी लेकिन जब इसे बनने में छह साल लगे तो वह कर्ज में डूब गए। 

इस कर्ज को उतारने के लिए राज कपूर ने 1973 में डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर को बॉबी में लॉन्च किया। इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक ताबड़तोड़ कमाई की। मेरा नाम जोकर कई मायनों में एक भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रूस में राज कपूर का डंका बोलता था। इस फ‍िल्‍म के खास कई कीर्तिमान जुड़े हैं। यह फ‍िल्‍म चार घंटे लंबी थी जिसकी वजह से इसमें दो इंटरवल थे। इससे पहले राज कपूर की ही फ‍िल्‍म संगम में दो इंटरवल थे। यह फ‍िल्‍म साल 1964 में शुरू हुई थी और उस वक्‍त ऋषि कपूर 12 साल के थे। 

न्‍यूड सीन ने मचाया बवाल 
इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल का नहाते हुए एक न्यूड सीन था जिस पर काफी बवाल हुआ। इस फ‍िल्‍म में सिमी ग्रेवाल ने बिंदास होकर बोल्‍ड सीन दिए। पहले यह रोल मुमताज निभाने वाली थीं लेकिन राज कपूर ने उन्‍हें मना कर दिया था। फिल्म में राज कपूर का किरदार राजू जिस सर्कस में काम करता है, उसका नाम होता है जेमिनी सर्कस। जेमिनी सर्कस उस समय भारत की बहुत ही बड़ी और मशहूर सर्कस कंपनी हुआ करती थी।

और राख हो गईं यादें
साल 2017 में आरके स्टूडियो में आग लगी और मेरा नाम जोकर में इस्तेमाल हुई कई चीजें जलकर राख हो गईं। जले सामान में राज कपूर का जोकर कॉस्ट्यूम और जोकर मास्क भी शामिल था। इस फ‍िल्‍म का गाना जीना यहां मरना यहां... खूब हिट हुआ था। फिल्म में मनोज कुमार और धर्मेंद्र के साथ राज कुमार का भी कैमियो होना था लेकिन उन्‍होंने ने धर्मेंद्र के साथ कैमियो करने से मना कर दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।