लाइव टीवी

गुरु रंधावा के नांच मेरी रानी से लेकर हनी सिंह-नेहा कक्कड़ के गाने तक, ये हैं 2020 के टॉप 10 Bollywood Songs

Updated Dec 20, 2020 | 18:22 IST

साल 2020 ने कोरोना वायरस दिया और साथ में दिया लॉकडाउन। लेकिन इस लॉकडाउन को काटने के लिए जो हमारा सबसे बड़ा सहारा बने वो हैं गाने। आइए एक नजर इस साल के टॉप 10 गानों पर...

Loading ...
Bollywood Top 10 Songs Of 2020
मुख्य बातें
  • इन 10 गानों को मिला है साल के सबसे बड़े गानों का खिताब
  • ये हैं साल 2020 के सबसे हिट गाने
  • बादशाह के गेंदा फूल ने तोड़ दिया था रिकॉर्ड

भारत में संगीत पसंद करने वालों कि संख्या बहुतायत में है। यहां आपको हर तरह के गानों को पसंद करने वाले मिल जाएंगे। किसी को सैड सॉन्ग पसंद होते हैं तो किसी को रोमान्टिक, कोई रैप पसंद करता है तो कोई रॉक, सबके अपने-अपने हिसाब से अपनी-अपनी पसंद होती है। लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सबको पसंद होते हैं और खूब सुने जाते हैं। आज हम उन्हीं गानों की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि 2020 साल के 10 सबसे हिट गानों का खिताब किन्हें हासिल हुआ...

नाच मेरी रानी
गुरू रंधावा का यह गाना जिसमें उनके साथ डांस की रानी नोरा फतेही नजर आ रही थीं, साल 2020 में खूब सुना गया। इस गाने पर लोगों ने खूब जम कर डांस भी किया।


तारों के शहर
नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल का यह रोमांटिक गाना लोगों ने खूब पसंद किया। गाने में नेहा ने एक्टिंग भी की है। तारों का शहर सुनकर आपको भी सुकून मिलेगा।

बुर्जखलीफा
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी का गाना बुर्जखलीफा लोगों के जुबान पर चढ़ चुका है। साल 2020 में यह गाना खूब सुना गया, लोगों ने इस पर जम कर वीडियो भी बनाए।

गेंदा फूल 
बादशाह और जैकलीन फर्नांडिज का गाना गेंदाफूल इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना साबित हुआ. इस गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट कर दिया था। इसे यूट्यूब पर 673 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

फर्स्ट किस
रैपर हनी सिंह काफी दिनों से गायब थे। हालांकि, जब वह वापस अपने गाने फर्स्ट किस के साथ आए तो हर तरफ तहलका मचा दिया। गाने को इंटरनेट पर रिकार्ड तोड़ कामयाबी मिली।

शोना शोना

टोनी कक्कड़ का गाना शोना शोना भी इन दिनों खूब सुना गया। गाने में बिग बॉस विनर और कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को फिल्माया गया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है।


बेबी गर्ल
गुरु रंधावा और ध्वनि भानुशाली का गाना बेबी गर्ल काफी दिनों तक ट्रेंड करता रहा। गाने में गुरू और ध्वनि की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया। गाना युवाओं में ज्यादा लोकप्रिय हुआ। इस गाने को यूट्यूब पर 192 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं।

दिल चाहते हो

जुबिन नौटियाल और पायल देव का रोमांटिक गाना दिल चाहते हो। साल 2020 के सबसे खूबसूरत गानों में से एक है। गाने मे जुबिन की आवाज आपको सुकून देती है। गाने को सुन कर आप खो जाएंगे।

केयर नी करदा

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म छलांग का गाना केयर नी करदा इंटरनेट की जान बन चुका है। युवा इस गाने पर जम कर लिपसिंग के वीडियोज बना रहे हैं जिस वजह से ये गाना और हिट हो गया। गाने को हनी सिंह और स्वेता ब्रार ने अपनी आवाज दिया है।

वो चांद कहां से लाऊं
विशाल मिश्रा का गाना वो चांद कहां से लाऊं आपके दिल को छू जाता है। यह सैड सॉन्ग आपके दिल में घर कर जाता है। गाने में मोहसिन खान और उर्वशी रोतेला ने कमाल का काम किया है। आपको यह गाना जरूर सुनना चाहिए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।