![bollywood celebrities, Favorite foods of celebs](https://s.timesnowhindi.com/s/v1/img/c_tnhplaceholder.png)
![bollywood celebrities, Favorite foods of celebs bollywood celebrities, Favorite foods of celebs](https://i.timesnowhindi.com/stories/celebs_food.jpg?tr=w-400,h-300,fo-auto)
- शाहरुख खान को तंदूरी चिकन के अलावा कोई और डिश नहीं है पसंद
- दीपिका पादुकोण को है साउथ इंडियन खाने से लगाव
- सलमान खान को हर तरह का खाना है पसंद
Bollywood celebs eating habits: बॉलीवुड के फिट एंड फाइन सेलेब्स को देख अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इन्हें मसालेदार खाना पसंद नहीं होता। क्या ये ऐसा खाना नहीं खाते। अबर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो इन सवालों का जवाब हाल ही में मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने एक नए टीवी शो स्टार vs फूड सीजन 2 में किया है। इस दौरान उन्होंने शाहरुख से लेकर सलमान खान के फेवरिट फूड के बारे में बताया। इसके अलावा हम आपको कुछ और चुनिंदा सेलिब्रिटीज के पसंदीदा खाने के बारे में बताएंगे।
शाहरुख खान
डिस्कवरी चैनल के फूड शो में फराह खान ने कहा, मैंने शाहरुख के साथ सबसे लंबे वक्त तक काम किया है और वो बस तंदूरी चिकन खाता है। वह रोटी, दाल ये सब कुछ नहीं खाता है। मैंने हमेशा उसे रोस्टेड चिकन खाते हुए ही पाया है।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की हॉट दीवा कैटरीना अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। मगर क्या आप जानते हैं उनका पसंदीदा चीट मील 'पैनकेक है? दरअसल 'कॉफी विद करण' के दौरान कैटरीना ने इस बात का खुलासा किया था।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान सब कुछ खाते हैं। उन्हें वेज और नॉनवेज दोनों फूड पसंद है। हालांकि उन्हें बिरयानी ज्यादा अच्छी लगती है। फराह ने बताया, 'सलमान खान इकलौता ऐसा स्टार है जिसे मैं जानती हूं, वो सब कुछ खाता है। मैंने उसे चावल, बिरयानी, छोले सब खाते देखा है।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड में अपनी परफेक्ट लीन बॉडी के लिए मशहूर ऋतिक रोशन को भी फास्टफूड से बेहद लगाव है। हर देसी इंडियन की तरह उन्हें समोसा खाना बहुत पसंद है। ऋतिक एक बार में लगभग एक दर्जन समोसे तक खा सकते हैं। ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कही थी।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की गॉर्जियस अदाकारा दीपिका पादुकोण भी फिटनेस फ्रीक हैं। मगर उन्हें साउथ इंडियन डिश काफी पसंद है। खासतौर पर रसम चावल। ये उन्हें इतना पसंद है कि वह यह खाना रोज खा सकती हैं।