लाइव टीवी

Bollywood News 23 Jan 2022: पिता विराट कोहली की कॉर्बन कॉपी हैं Vamika, यकीन न आएं तो देखें ये दो फोटोज

Updated Jan 23, 2022 | 23:57 IST

Bollywood Top 5 News 23 Jan 2022: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक से लेकर प्रियंका चोपड़ा पर तसलीमा नसरीन के ट्वीट तक। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Loading ...
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक फैंस ने देखी।
  • गोलमाल फिल्म के फाइनेंसर राजू शाह का हुआ निधन।
  • प्रियंका चोपड़ा पर तसलीमा नसरीन ने साधा निशाना।

Bollywood News 23 Jan 2022. फिल्म बोल बच्चन, गोलमाल, जब वे मेट के फाइनेंसर राजू शाह का निधन हो गया है। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक फैंस को देखने को मिली। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फोटो पर प्यार भरा कमेंट किया है। जानिए बॉलीवुड से जुड़ी आज की बड़ी खबरें।   

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली झलक देखने के लिए फैंस का इंतजार खत्म हुआ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए तीसरे वनडे मैच में विराट को चीयर करने के लिए अनुष्का शर्मा के साथ पहली बार बेटी वामिका (Vamika first photo) स्टेडियम में पहुंची। इस दौरान फैंस ने वामिका का चेहरा देखा। इसके बाद विराट कोहली की बचपन की फोटोज वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि वामिका अपने पिता विराट कोहली की तरह ही दिख रही हैं। 

राजू शाह का हुआ निधन
फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर राजू भाई शाह (Raju Bhai Shah death) का शनिवार रात निधन हो गया। राजू शाह को रात 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। राजू शाह के खास दोस्त गोवर्धन थनवानी ने ई टाइम्स से बातचीत में कहा कि, 'यह बहुत दुखद है, वह मेरे भाई की तरह थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।' राजू शाह टीए शाह ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक थे।  उन्होंने अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की फिल्म बोल बच्चन को फाइनेंस किया था। 

Also Read: लता मंगेशकर की तबीयत में आया सुधार, जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

शाहरुख खान ने फैन को भेजा तोहफा 
शाहरुख खान ने मिस्त्र में रहने वालीं अपनी एक फैन अश्विनी देशपांडे को एक खास तोहफा भेजा है। अश्विनी ने सोशल मीडिया पर गिफ्ट की फोटो शेयर की है। अशोक यूनिवर्सिटी की अर्थशास्त्र की प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस कहानी का एक बहुत ही सुखद अंत। शाहरुख के ऑटोग्राफ वाली तीन फोटोज आज आईं, जिनमें से एक में मिस्र के ट्रेवल एजेंट के लिए सबसे अच्छा मैंसेज था, एक उनकी बेटी के लिए और एक मेरे लिए।पूजा और केतकी, कॉन्टेक्ट में रहने के लिए शुक्रिया। शाहरुख खान खासकर आपका भी धन्यवाद।'

मेकअप आर्टिस्ट की शादी में पहुंची श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपनी मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक की शादी में पहुंची थीं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर खुद इस शादी की फोटोज शेयर की है। श्रद्धा कपूर, इस शादी में ब्राइड्समेड्स में से एक रहीं। एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट ने लिखा, 'प्रिय श्रेद्धी, 12 साल पहले एक प्रोफेशनल सेट पर मिलने से लेकर दोस्त बनने तक, बाद में मेरी सबसे अच्छी दोस्त होने के नाते शादी की रस्में निभाने तक, हमने एक लंबा सफर तय किया! हमारी शादी को कराने के लिए धन्यवाद। ये मेरे और रिची के लिए दुनिया में सबसे बढ़कर रहा।'

प्रियंका चोपड़ा पर तसलीमा नसरीन ने साधा निशाना
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पेरेंट्स बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। अब लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा पर चुटकी ली है। 

तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया, 'जब वे सरोगेसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे हासिल करती हैं तो उन माताओं को कैसा लगता है? क्या उनमें भी बच्चों के लिए वही भावनाएं होती हैं जो बच्चों को जन्म देने वाली माताओं में होती हैं? अगर आपको बच्चे को पालने की बेहद ज्यादा जरूरत है, तो बेघर को गोद लें।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।