लाइव टीवी

Vikrant Massey Roka: दीपिका पादुकोण के 'छपाक' एक्टर का हुआ रोका, गर्लफ्रेंड के साथ शादी को लेकर कही ये बात

Updated Dec 03, 2019 | 09:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vikrant Massey Roka Ceremony: दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के एक्टर विक्रांत मेसी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ रोका कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vikrant Massey Roka Ceremony: विक्रांत मेसी ने किया गर्लफ्रेंड के साथ रोका
मुख्य बातें
  • विक्रांत मेसी ने किया गर्लफ्रेंड के साथ रोका
  • साल 2015 से शीतल ठाकुर के साथ रिलेशनशिप में हैं विक्रांत
  • विक्रांत, दीपिका पादुकोण के साथ छपाक में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक अपने फर्स्ट पोस्टर से ही चर्चा में हैं। फिल्म में दीपिका के साथ चार्मिंग एक्टर विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं। विक्रांत वैसे तो कई फिल्मों और टीवी सीरीज में नजर आ चुके हैं, लेकिन दीपिका के साथ वे पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इसमें वे उनके बॉयफ्रेंड का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग विक्रांत की रीयल लाइफ गर्लफ्रेंड के बारे में जानते होंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंट शीतल ठाकुर से सगाई की है।

विक्रांत और शीतल की सगाई की काफी खबरें आ रही थीं। जिसे अब एक्टर ने कंफर्फ कर दिया है। उन्होंने कोईमोई के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में गर्लफ्रेंड शीतल के साथ सगाई की। अपने रोका के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कहा कि हम इस बारे में सही वक्त पर बात करेंगे। हां, हमने घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी रखी थी। शादी एक ऐसा टॉपिक है, जिस पर हम बात में बात कर सकते हैं।

आपको बता दें कि विक्रांत साल 2015 से शीतल को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में 2017 में खुलासा किया। दोनों एक-दूसरे के साथ इंस्टाग्राम पर क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं। शीतल ने उन्हें उनके बर्थडे पर खास फोटोज के साथ विश भी किया था। विक्रांत हिमाचल में शीतल के परिवार वालों से मिलने गए थे। रोके के बारे में तो विक्रांत ने साफ कर दिया, हालांकि अभी शादी को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो विक्रांत और दीपिका की फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में वे विक्रांत सोशल एक्टिविस्ट और दीपिका के बॉयफ्रेंड बनेंगे। छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा विक्रांत, तापसी पन्नू के साथ भी एक फिल्म में काम करने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।