लाइव टीवी

CAA Protest: विरोध कर रहे स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उतरी प्रियंका चोपड़ा, हिंसा पर कही ये बात

Updated Dec 19, 2019 | 10:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Citizen Amendment Act Protest: नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ स्टूडेंट्स सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बी टाउन सेलेब्स इन छात्रों का सपोर्ट कर रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सड़कों पर विरोध कर रहे हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा भी अब स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आ गई हैं।
  • प्रियंका से पहले परिणीति चोपड़ा ने भी स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया था।

मुंबई. नागरिकता संशोधन अधिनियम पर देशभर में कई विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन स्टूडेंट्स का समर्थन कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी प्रदर्शन के समर्थन में आ गई हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- हर बच्चे को शिक्षा देना हमारा सपना है। शिक्षा ही वह चीज है जो हम आजादी सोचने के काबिल बनाती है।   

एक फलते-फूलते लोकतंत्र में अगर कोई शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा है तो उसके साथ हिंसा करना गलत है। हर एक आवाज मायने रखती है। हर एक आवाज भारत में बदलाव  लाने के लिए जरूरी है। 

परिणीति चोपड़ा ने किया था ये ट्वीट 
प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी नागरिकता कानून पर कमेंट किया था। परिणीति ने कहा कि हमें देश को लोकतंत्र कहना बंद कर देना चाहिए। परी लिखती हैं- 'अगर नागरिक अपने विचार व्यक्त करते रहे और  हर बार यही होता रहे तो कैब को भूल जाइये। 

अपने ट्वीट में परी आगे लिखती हैं- 'हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए. अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।'    

इन सेलेब्स ने भी किया सपोर्ट 
नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे छात्रों का कई सेलेब्स ने समर्थन किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने संविधान की प्रस्तावना को शेयर किया है। सोनाक्षी ने लिखा- हम जो थे, हम जो है और हम जो रहेंगे। 

दीया मिर्जा, आयुष्मान खुराना, मनोज बाजपेयी ने भी प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया है। वहीं, मेहश भट्ट ने सोशल मीडिया पर संविधान की शपथ लेकर कहा है कि वह एनआरसी में अपने डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करेंगे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।