लाइव टीवी

Salman Khan and Sonakshi Sinha Pics: सोनाक्षी सिन्हा बनीं दबंग गर्ल, सलमान खान को एक झटके में गोद में उठाया

Updated Dec 23, 2019 | 20:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sonakshi Sinha Pics: सबसे हिट जोड़ियों में से एक हैं सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा। हाल ही में दोनों की बेहद खास तस्वीर सामने आई है। जिसे देखने के साथ फैंस सोनाक्षी सिन्हा को दबंग गर्ल कहेंगे।

Loading ...
Salman Khan and Sonakshi Sinha की तस्वीरें
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान को उठाया गोद में।
  • सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की ये तस्वीरें हो रहीं वायरल।
  • हाल ही में रिलीज दबंग 3 में दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म दबंग 3 लगातार बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में एक्टर एक बार फिर से चुलबुल पांडे के अवतार में लोगों को मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर भरपूर एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में दबंग जोड़ी की बेहद खास तस्वीर सामने आई है। जिसके देखने के बाद लोग सोनाक्षी सिन्हा को दबंग गर्ल कहेंगे।  

इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान को गोद में उठाए नजर आ रही हैं। इसके अलावा दोनों इस तस्वीर में एक ही तरह के शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दोनों की ये तस्वीरें एक गाने के बिहाइन्ड द सीन से हैं। दबंग 3 में सलमान खान एक नहीं बल्कि दो-दो एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सलमान खान सई मांजरेकर के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।

महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। वहीं रियल लाइफ में सई मांजरेकर सलमान खान से 32 साल छोटी हैं। 

फिल्म में सई मांजरेकर के अलावा साउथ के फेेमस एक्टर किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में किच्चा सुदीप और सलमान खान के बीच जबरदस्त एक्शन सीन भी दिखाया गया है। इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले दोनों फिल्म वॉन्टेड में साथ काम कर चुके हैं।

इससे पहले दबंग 2 को अरबाज खान और दबंग को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया था। वहीं दबंग 3 के बाद अब प्रभु देवा और सलमान खान राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई लेकर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।