

- हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के इन कपड़ों को कॉपी किया है।
- दीपिका पादुकोण के इन तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।
- दीपिका पादुकोण जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री में सबसे हटके फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपने स्टाइल के लिए कई बार सराहे गए हैं तो कई बार लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। वहीं शादी के बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण के भी फैशन सेंस को बदल दिया है। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि यूजर्स कह रहे हैं। लोगों के मुताबिक एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति के फैशन सेंस को फॉलो कर रही हैं। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर इस बात की सबूत है।
फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान रणवीर सिंह गोल्डन जैकेट पहने नजर आए थे। इस साथ एक्टर ने ब्लैक शूज और ब्लैक फरी कैप कैरी किया था। उनके इस आउटफिट को देखने के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। यही नहीं रणवीर सिंह के इस आउटफिट को देखने के बाद लोगों ने उन्हें इंडियन लेडी गागा का नाम दे दिया।
वहीं अब हाल ही में दीपिका पादुकोण भी गोल्डन जैकेट में नजर आईं। एक्ट्रेस हाल ही में ब्लैक आउटफिट के साथ गोल्डन जैकेट पहना था। उनके इस जैकेट को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा- कपल गोल, दूसरे यूजर ने लिखा रणवीर से प्रभावित दीपिका। इसके अलावा एक और अन्य यूजर ने लिखा-मुझे लगता है दीपिका का फैशन सेंस बदल गया है। लेकिन वो खुद को भी बदल रही है ताकी वो अपने पति को प्यार दिखा सके। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस छपाक के बाद फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। शादी के बाद साथ में दोनों की ये पहली फिल्म होगी।
वहीं दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म छपाक की बात करें तो एक्ट्रेस इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन लोगों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया। इस फिल्म में उन्होंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाया था।