लाइव टीवी

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण से सलमान खान-कटरीना कैफ तक, पांच सुपरहिट जोड़ियां पर्दे पर करेंगी वापसी

Updated May 10, 2021 | 07:15 IST

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण से लेकर सलमान खान और कटरीना कैफ तक, बॉलीवुड में कई ऐसी खूबसूरत जोड़ियां हैं जो एक साथ पर्दे पर जल्द ही नजर आने वाले हैं।

Loading ...
Deepika Padukone, Shah rukh Khan
मुख्य बातें
  • एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी, टाइगर 3 में आ सकते हैं नजर।
  • हीरोपंती के बाद गणपत में नजर आएंगे टाइगर और कृति सेनन
  • 3 इडियट्स के बाद एक बार फिर लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान संग नजर आएंगी करीना कपूर।

मुंबई. बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां शुरुआत से ही अपना जलवा बिखेरते हुए आई हैं, इनकी फिल्में बॉक्स पर रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है और ताबड़तोड़ कमाई करती हैं।  बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत और मशहूर जोड़ियां एक बार फिर साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। इसके बाद दोनों ने चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। 

अब लंबे समय बाद ये खूबसूरत जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाली है। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म पठान में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

सलमान खान और कटरीना कैफ
कैटरीन कैफ और सलमान खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑन स्क्रीन कपल्स में से एक हैं। दोनों एक साथ एक था टाइगर, भारत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। खबरों के मुताबिक दोनों ‘एक था टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

आमिर खान और करीना कपूर
आमिर खान और करीना कपूर की खूबसूरत जोड़ी से तो आप सब वाकिफ होंगे। थ्री इडियट्स में दोनों के बीच कॉलेज रोमांस को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है।

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन
टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में हीरोपंती से कृति सैनन के साथ डेब्यू किया था। जैकी भगनानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

हीरोपंती के बाद यह खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर ‘गणपत’ में नजर आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कृति सैनन टाइगर के साथ इस फिल्म में एक्शन करती हुई नजर आएंगी।

वरुण धवन और कृति सैनन
वरुण धवन और कृति सैनन पहली बार ‘दिलवाले’ में एक साथ नजर आए थे, इस फिल्म में दोनों की खूबसूरत जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

यह खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर अमर कौशिक की हॉरर फिल्म ‘भेड़िया’ में नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग के दौरान वरुण धवन ने कृति सैनन के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर किया था, जिसे उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।