लाइव टीवी

12 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने लिखी थी ये पहली कविता, बताया क्यों इसके बाद नहीं की कोशिश

Updated Apr 10, 2022 | 15:49 IST

Deepika Padukone Poem: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कविता शेयर की है। दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्होंने ये कविता महज 12 साल की उम्र में लिखी थी।

Loading ...
Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी कविता।
  • दीपिका पादुकोण ने सातवीं क्लास में लिखी थी अपनी पहली कविता।
  • दीपिका पादुकोण की इस कविता का टाइटल है- I am

Deepika Padukone Poem: दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स शेयर करती हैं। वीकेंड पर दीपिका  (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कविता शेयर की है। पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह उस वक्त महज 12 साल की थीं और सातवीं क्लास में पढ़ती थीं। 

दीपिका पादुकोण की इस कविता का शीर्षक है I am यानी मैं। कविता की पहली चार लाइन है, 'आई एम अ चाइल्ड विद लव एंड केयर, आई वंडर हाओ फार द स्टार्स रीच, आई हियर द रश ऑफ द वेव्स, आई सी द डीप ब्लू सी...' पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है कि उन्हें ये दो ही शब्द मिले थे, जिससे उन्हें कविता लिखनी थी। बकौल एक्ट्रेस, 'उनका ये पहली और आखिरी प्रयास है, इसके बाद बाकी सब एक इतिहास है। उन्होंने कभी कविता लिखने की कोशिश भी नहीं की।'

Also Read: 18 साल की उम्र में मिली 'ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट' कराने की सलाह, दीपिका पादुकोण ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पठान के सेट से लीक हुई फोटो
दीपिका पादुकोण फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं।  स्पेन शूटिंग से कुछ ऑन लोकेशन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में यलो कलर की बिकिनी में दीपिका स्मोकिंग हॉट दिख रही हैं। बिकनी में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक स्टाइल गोल के साथ बोल्ड लुक्स देती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण यलो कलर की बिकिनी सेट में आग लगाती दिख रही हैं। एक गाने के सीन में एक्ट्रेस अपनी टोन्ड फिजिक फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक और तस्वीर में दीपिका प्रिंटेड ब्रालेट और सारंग में हॉट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म गहराइयां में नजर आई थीं। फिल्म अमेजन प्राइम में रिलीज हुई थी। इसके अलावा दीपिका अब शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैंष 

दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी काम करने जा रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।