लाइव टीवी

Deepika Padukone TikTok: दीपिका पादुकोण ने TikTok पर फैन्स को बनाया बेवकूफ, बताया मजेदार वीडियो बनाने का तरीका

Updated Jan 21, 2020 | 16:34 IST

Deepika Padukone TikTok Video Viral: दीपिका पादुकोण का एक टिक टॉक वीडियो खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में दीपिका अपने फैन्स को एक स्टंट करते हुए बेवकूफ बनाती दिख रही हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दीपिका पादुकोण।
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण छपाक के बाद अब फिल्म 83 में दिखाई देंगी।
  • फिल्म में दीपिका, रणवीर की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभा रही हैं। 
  • फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड है।

दीपिका पादुकोण ने साल 2020 की शुरुआत फिल्म छपाक से की है। छपाक को फिल्म क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले थे हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म छपाक ने अब तक 32.48 करोड़ कमाए हैं। वैसे इन दिनों दीपिका पादुकोण का एक टिक टॉक वीडियो खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में दीपिका अपने फैन्स को एक स्टंट करते हुए बेवकूफ बनाती दिख रही हैं। टिकटॉक वीडयो के जरिए दीपिका पादुकोण ने इस ट्रिकी वीडियो को बनाने का तरीका भी शेयर किया है। 
दीपिका पादुकोण का ये टिकटॉक वीडियो एकदम फिल्मी है। इसमें दीपिका जमीन पर जोर से एक पैर मारती हैं और इससे नीचे पड़ा डंडा सीधा उनके हाथ में आ जाता है। इस मजेदार वीडियो को देखकर दीपिका के फैन्स उनके स्टंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि दीपिका पादुकोण ने  वीडियो में इसे क्रिएट करने का तरीका भी बताया है। 


दीपिका पादुकोण टिकटॉक वीडियो को स्लो मोशन में करके दिखाती हैं। वीडियो में नॉर्मल पहले डंडा हाथ में लेकर उसे जमीन पर छोड़ना है और जोर से पैर जमीन पर मारना है। वीडियो इसी सीक्वेंस में रिकॉर्ड होगा लेकिन इसे रिवाइंड में चलाने पर वो फिल्मी वीडियो क्रिएट हो जाएगा।      

वैसे ये पहली बार नहीं है दीपिका पादुकोण अक्सर अपने अकाउंट पर टिकटॉक वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले एक वीडियो में दीपिका पादुकोण मस्तानी के रूप में दिखाई दी थीं। दीपिका टिक टॉक वीडियो में बाजीराव मस्तानी के फेमस सॉन्ग पिंगा पर डांस करती दिखी थीं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण छपाक के बाद अब फिल्म 83 में दिखाई देंगी। साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी हैं। फिल्म में दीपिका, रणवीर की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।