लाइव टीवी

Dev Anand Birthday: दुनिया के लिए वह देव आनंद थे लेकिन असली नाम था कुछ और...

dev anand sahab
Updated Sep 26, 2019 | 08:49 IST

बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो देव आनंद का आज (26 सितंबर) को जन्‍मदिन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस शख्‍स को दुन‍िया देव साहब कहती थी, उनका असली नाम कुछ और था।

Loading ...
dev anand sahabdev anand sahab
dev anand sahab
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो देव आनंद का जन्‍मद‍िन आज
  • बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के सबसे हैंडसम एक्‍टर्स में थे देव साहब
  • पंजाब के शंकरगढ़ (अब पाकिस्तान में) में पैदा हुए थे देव साहब

हिंदी सिनेमा के ऐसे सुपरस्‍टार का जन्‍मदिन है जिसकी एक झलक पाने को लड़कियां बेताब रहती थीं। उन्‍हें देखकर गश खाकर गिरती थीं, छतों से कूद जाती थीं। हम बात कर रहे हैं देव आनंद यानी देव साहब की। बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो देव आनंद का आज (26 सितंबर) को जन्‍मदिन है। हिन्दी फिल्मों के सुपर स्टार रहे देव आनंद अपने समकालीन एक्टरों से हमेशा अलग थे। देव आनंद 50-60 के दशक के एक दिग्‍गज अभिनेताओं में से एक थे जिनके बोलने का अंदाज सबसे निराला था।

देव साहब इंडस्‍ट्री के सबसे हैंडसम एक्‍टर्स में थे जिनके लिए न केवल आम लड़कियों का दिल धड़कता था बल्‍कि अभिनेत्र‍ियां भी उनकी दीवानी थीं। सुरैया तो पहली मुलाकात में उनकी दीवानी हो गई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस शख्‍स को दुन‍िया देव साहब कहती थी, उनका असली नाम कुछ और था। 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था।

पंजाब के शंकरगढ़ (अब पाकिस्तान में) में पैदा हुए देव आनंद ने लाहौर से अंग्रेजी में पढ़ाई की लेकिन सिनेमा की चाहत उन्‍हें मायानगरी मुंबई ले आई। जब वह मुंबई आए तो उनके पास मात्र 30 रुपये थे। उन्‍होंने रेलवे स्‍टेशन पर एक सस्‍ता सा कमरा लिया और एक ऑफ‍िस में जॉब भी की। वह ऑफ‍िस में सैनिकों की चिट्ठी उनके परिवार वालों को सुनाते थे। इस काम के ल‍िए उन्‍हें 165 रुपये महीना मिलता था। 

देव आनंद को पहली बार 1946 में प्रभात टाकीज की फि‍ल्म हम एक हैं में काम करने का मौका मिला। पूना में इसकी शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती अपने जमाने के सुपर स्टार गुरु दत्त से हो गई। कुछ समय बाद अशोक कुमार के द्वारा उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिला और ये थे बॉम्बे टाकीज प्रोडक्शन की फि‍ल्म जि‍द्दी। 1948 में रिलीज हुई ये फ‍िल्‍म काफी हिट हुई और देव साहब भी हिट हो गए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।