लाइव टीवी

Betty Kapadia Funeral: डिंपल कपाड़िया की मां का अंतिम संस्कार, अक्षय कुमार के घर पहुंचे सनी देओल-ऋषि कपूर

Updated Dec 01, 2019 | 13:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dimple Kapadia Mother Funeral: अक्षय कुमार की नानी सास Betty Kapadia का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। डिंपल कपाड़िया की मां को अंतिम विदाई देने सनी देओल सबसे पहले उनके घर पहुंचे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
डिंपल कपाड़िया की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • डिंपल कपाड़िया की मां Betty Kapadia का रविवार को निधन हो गया है।
  • कुछ दिन पहले ही Betty को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
  • बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की नानी सास को सांस की बीमारी थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां Betty Kapadia का निधन हो गया है। रविवार को 80 साल की Betty Kapadia ने आखिरी सांस ली। मुंबई में ही ट्विंकल खन्ना की नानी और अक्षय कुमार की नानी सास Betty Kapadia का अंतिम संस्कार किया गया। डिंपल कपाड़िया की मां को अंतिम विदाई देने सनी देओल सबसे पहले उनके घर पहुंचे। इस दुखद घड़ी में सनी, अक्षय कुमार से गले मिलकर उन्हें दिलासा देते नजर आए। डिंपल कपाड़िया की मां Betty Kapadia के अंतिम संस्कार ऋषि कपूर सहित कई और सेलेब्स भी पहुंचे। 
ट्विंकल खन्ना की नानी और अक्षय कुमार की नानी सास Betty Kapadia को कुछ दिन पहले ही मुंबई के खार स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस की बीमारी थी।


रिपोर्ट के मुताबिक 80 साल की उम्र में Betty Kapadia ने हिंदूजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इस खबर को कंफर्म किया। उन्होंने अक्षय और नितारा के साथ Betty Kapadia की एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि शनिवार को हिंदूजा अस्पताल में उनकी मौत हो गई।


कुछ दिन पहले सेलिब्रेट किया था 80वां बर्थडे
Betty Kapadia के परिवार ने करीब दो हफ्ते पहले ही लोनावला में उनका 80वां जन्मदिन मनाया था। ट्विंकल ने इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में नितारा, आरव और डिंपल कपाड़िया नजर आ रहे थे। ट्विंकल ने अपनी नानी के साथ अक्षय की भी फोटो शेयर की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।