लाइव टीवी

एक्ट्रेस नहीं पायलट बनना चाहती थीं Disha Patani, 500 रुपए लेकर आई मुंबई, आज इतने करोड़ की हैं मालकिन

Updated Jun 13, 2021 | 07:25 IST

Disha Patani Networth: दिशा पाटनी 13 जून को बर्थडे मना रही हैं। दिशा पाटनी आज बॉलीवुड की सबसे फिट और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, एक वक्त वह एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। जानिए दिशा से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Loading ...
Disha Patani
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी 13 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • दिशा एक्ट्रेस नहीं पायलट बनना चाहती थीं।
  • दिशा पाटनी एक वक्त 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं।

मुंबई. दिशा पाटनी 13 जून को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2015 में कैडबरी डेयरी मिल्क के एक एड से करियर की शुरुआत करने वाली दिशा आज बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं।

दिशा पाटनी का जन्म बरेली में हुआ है। उनके पिता पुलिस ऑफिसर हैं। वहीं, उनकी बहन एक आर्मी अफसर हैं। बचपन में दिशा पाटनी पायलट बनना चाहती थीं। दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई की है। यहां से उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू की। 

दिशा पाटनी मुंबई महज 500 रुपए लेकर आई थीं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। बकौल एक्ट्रेस,  'मैं अपने घर से केवल 500 रुपए लेकर चली थी। मैं हमेशा से पायलट बनना चाहती थी। मैंने मुंबई के एक कॉन्टेस्ट में भाग लिया और मुझे ऑडिशन के फोन आने लगे थे।' 

नेट वर्थ और कार कलेक्शन
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक दिशा की सालाना नेटवर्थ 90 करोड़ रुपए है। उनकी सालाना इनकम लगभग 17 करोड़ रुपए है। दिशा पाटनी के पास मुंबई के बांद्रा में एक घर है। घर की कीमत पांच करोड़ है। 

दिशा के पास  BMW 5 Series कार है। इसकी कीमत 52 लाख रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास Audi A6 है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपए है। इसके अलावा दिशा के पास Mercedes E220 और Jaguar F-Pace है। इसकी कीमत 56 लाख और 60 लाख रुपए है।


 


साउथ की फिल्म से किया था डेब्यू
दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। दिशा ने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के साथ फिल्म लोफर में काम किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2016 में आई फिल्म एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से मिली थी। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिशा पाटनी इन दिनों टाइगर  श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दिशा पाटनी करियर के शुरुआती दौर में एक्टर पार्थ समथान को भी डेट कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।