लाइव टीवी

दुर्गा पूजा में रानी मुखर्जी ने खींचे भाई के गाल, काजोल-मौनी रॉय सहित मां के दरबार में पहुंचे सेलेब्स

Updated Oct 06, 2019 | 10:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Durga Puja 2019 : मुंबई में हुई दुर्गा पूजा में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान रानी मुखर्जी, काजोल, तनीषा मुखर्जी, मौनी रॉय, सुमोना चक्रवर्ती सहित कई एक्ट्रेस एकदम देसी अवतार में नजर आईं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुर्गा पूजा में पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स।
मुख्य बातें
  • मुंबई में दुर्गा पूजा में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मां दुर्गा का आशीर्वाद देने पहुंचीं।
  • नवरात्रि में रानी मुखर्जी सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
  • काजोल भी इस दौरान लाल रंग की साड़ी में काफी ब्यूटीफुल नजर आईं।

मुंबई में शुक्रवार को नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजानीन दुर्गा पूजा में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। इस दौरान रानी मुखर्जी भी फैमिली के साथ दुर्गा मां का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। नवरात्रि फेस्टिवल में रानी मुखर्जी सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दुर्गा पूजा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रानी अपने भाई अयान मुखर्जी के गाल खींचती नजर आईं। भाई-बहन की बॉन्डिंग इस वीडियो में बेहद स्ट्रांग नजर आ रही है।  
काजोल भी इस मौके पर पीछे नहीं रहीं। काजोल को भी मुंबई में शुक्रवार को नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजानीन दुर्गा पूजा में देखा गया। वो अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए आई थीं। काजोल देवी दुर्गा की एक बहुत बड़ी भक्त हैं।

दुर्गा पूजा में भाग लेने के अपने अनुभव के बारे में काजोल ने कहा, 'हम सभी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और हम जोश व जुनून के साथ नवरात्रि का यह त्यौहार मनाते हैं। मैंने मां दुर्गा से कभी कुछ नहीं मांगा। जब भी मैं किसी मंदिर में जाती हूं या ईश्वर की आराधना करती हूं तो मैं मानती हूं कि किसी भी चीज को मांगने से भी ज्यादा जरूरी यह है कि उन्होंने हमें जो कुछ भी दिया है, उसके प्रति हम आभारी रहें।' बता दें, नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजानीन दुर्गा पूजा को मुंबई में सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडालों में से एक माना जाता है। यहां पिछले 71 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। 

दुर्गा पूजा के दौरान सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आईं। इसी के साथ मौनी रॉय भी एक जगह मां दुर्गा की आरती में शामिल होते देखा गया। मौनी पूजा में अपने को-स्टार राजकुमार राव के साथ पहुंची थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।