लाइव टीवी

Konkona Sen Birthday: शादी से पहले प्रेग्नेंसी के लिए चर्चा में रही ये एक्ट्रेस, 2 बार जीता है नेशनल अवॉर्ड

Updated Dec 03, 2020 | 06:04 IST

Happy Birthday Konkona Sen Sharma: दो बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा 4 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में रही थीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कोंकणा सेन शर्मा
मुख्य बातें
  • 4 नवंबर को 'पेज थ्री' फिल्म एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा का जन्मदिन
  • 41 साल की हुईं नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री
  • भूमि पेडनेकर के साथ 'डॉली किट्टी' में आई थी नजर

मुंबई: आज यानी 4 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं। कोंकणा सेन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से फिल्म उद्योग में एक अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री गुरुवार को 41 साल की हो गई हैं। पेज थ्री जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं कोंकणा को उनके प्रदर्शन के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) से सम्मानित किया जा चुका है। जन्मदिन के मौके पर एक नजर एक्ट्रेस के जीवन और करियर से जुड़े तथ्यों पर।

कोंकणा सेन शर्मा प्रसिद्ध पत्रकार और विज्ञान लेखक मुकुल शर्मा और फिल्म निर्देशक व अभिनेत्री अपर्णा सेन की बेटी हैं। कोंकणा सेन शर्मा ने कोलकाता के कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। निजी जीवन की बात करें तो कोंकणा सेन शर्मा ने सितंबर 2010 में अपने प्रेमी रणवीर शौरी से एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि, शादी के 5 साल बाद 2015 में कोंकणा और रणवीर अलग हो गए। अभिनेत्री शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में रही थी।

शादी के कुछ ही महीने बाद बेटे का जन्म:

कोंकणा और रणवीर उनकी शादी के तुरंत बाद माता-पिता बन गए। मार्च 2011 में कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया, जबकि उनकी शादी सितंबर 2010 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोंकणा सेन शर्मा शादी से पहले ही गर्भवती थीं। 2007 में, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म आजा नचले में कोंकणा की रणवीर शौरी से पहली मुलाकात हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद ही दोनों के बीच नजदीकियां आनी शुरू हुईं।

आपसी सहमति से हुआ तलाक:

हालांकि दोनों लंबे समय तक शादी के रिश्ते को बनाए रखने में असफल रहे थे। रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा का एक 6 साल का बेटा है। अलग होने के बाद भी कोंकणा और रणवीर दोस्त हैं दोनों में बच्चे की कस्टडी को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने बेटे की जॉइंट कस्टडी को चुना है। 

हाल ही में डॉली किट्टी फिल्म के दौरान कोंकणा सेन शर्मा भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।