लाइव टीवी

मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पर लाइव आकर मांगी दुआएं

Updated Aug 21, 2020 | 22:41 IST

संगीत जगत की जानी मानी शख्सियत, पद्म भूषण शारदा सिन्हा कोरोना जैसे खतरनाक वायरस की चपेट में आ गई हैं। शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आकर उन्‍होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

Loading ...
Sharda Sinha
मुख्य बातें
  • मशहूर लोक गायिका शारदा स‍िन्‍हा को हुआ कोरोना
  • फेसबुक पर लाइव आकर अपने फैंस को दी जानकारी
  • बोलीं- दुआ करें जल्‍द ठीक होकर आपके बीच लौटूं

Sharda Sinha Tested corona positive: संगीत जगत की जानी मानी शख्सियत, पद्म भूषण शारदा सिन्हा कोरोना जैसे खतरनाक वायरस की चपेट में आ गई हैं। शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आकर उन्‍होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। शारदा सिन्‍हा को कोरोना होने पर उनके लाखों फैंस चिंतित हैं। 68 साल की शारदा सिन्‍हा का इलाज शुरू हो गया है और उम्‍मीद है जल्‍द ही वह इस बीमारी को मात देंगी।

मंचों पर अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर देने वाली शारदा सिन्हा ने फेसबुक लाइव आकर जब कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी तो फैंस की चिंता बढ़ गई। उन्होंने वीडियो में  कहा कि आपको ये जानकर दुख होगा कि मैं कोरोना की चपेट में आ गई हूं। मैं किसी बाहरी से नहीं मिली हूं, ऐसे में लगता है कि कोरोना खुद घर चलकर आ गया है। इतने एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी।

शारदा सिन्‍हा ने अपने फैंस से दुआएं मांगी हैं। उन्‍होंने कहा कि आप सब अपना खयाल रखें और हर समय अपने हाथ को धोएं। आप सबों की दुआएं मुझे अपेक्षित हैं। ठीक होकर आप सब के बीच लौंटूंगी। उनके वीडियो पर कमेंट कर फैंस ने जल्‍द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं।

1 अक्टुबर 1952 को पैदा हुईं शारदा सिन्‍हा मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी में भी गीत गाती हैं। उनके छठ गीत पूरे देश में सुने जाते हैं। मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में इनके द्वारा गाये गीत काफी प्रचलित हुए हैं। बिहार और बाकी राज्‍यों में दुर्गा-पूजा, विवाह-समारोह या अन्य संगीत समारोहों में शारदा सिन्हा के गीत अक्सर सुनाई देते हैं। लोकगीतों के लिए इन्हें 'बिहार-कोकिला', 'पद्म श्री' एवं 'पद्म भूषण' सम्मान से विभूषित किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।