लाइव टीवी

65th Amazon Filmfare Awards: हो गई फिल्मफेयर की शुरुआत, जानें किसे मिला बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड

Updated Feb 03, 2020 | 08:01 IST

Filmfare Awards Curtain Raiser 2020: फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 का आगाज हो चुका है। हाल ही में इस इवेंट में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के तकनीकी विजेताओं को सम्मानित किया गया है।

Loading ...
Filmfare 2020
मुख्य बातें
  • 65 वें अमेजन फिल्मफेयर अवार्ड्स का आगाज हो चुका है।
  • फिल्मफेयर का मुख्य इवेंट 15 और 16 फरवरी को असम में होगा।
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के तकनीकी विजेताओं के नाम घोषणा कर दी गई है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 शुरू हो चुका है। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए हैं। बता दें कि फिल्मफेयर का मुख्य इवेंट 15 और 16 फरवरी को असम में होगा। जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस इवेंट में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 के तकनीकी विजेताओं के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि तकनीशियनों को ये अवॉर्ड असम में होने वाले मुख्य अवॉर्ड शो से पहले ही दे दिए गए हैं।

65 वें अमेजन फिल्मफेयर अवार्ड्स में कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। इस दौरान करीना कपूर, मनीष मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह, अनन्या पांडे जैसे कई सितारे दिखाई दिए। मुंबई में हुए इस इवेंट में हिंदी सिनेमा के बेस्ट तकनीशियनों को खास कटैगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था।

ऐसे में 2 फरवरी को इन्हें सम्मानित किया गया। बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत Curtain Raiser इवेंट के साथ हुआ। जहां पर मुख्य अवार्ड्स के नॉमिनेशन 18 कैटेगरी में नॉमिनेट किए गए।

इस लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह से लेकर विक्की कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक तक शामिल है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 और जगन शक्ति की मिशन मंगल जैसी फिल्में भी शामिल हैं। वहीं इस बार बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड रेमो डिसूजा को मिला है। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म कलंक में घर मोरे परदेसिया गाने के लिए मिला है।

यहां देखिए तकनीकी विजेताओं की लिस्ट

  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर गली बॉय - कर्श काले, सैल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
  • स्पेशल अवार्ड मनीष मल्होत्रा - फैशन इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी गली बॉय - जय ओज
  • बेस्ट एक्शन वॉर - पॉल जेनिंग्स, ओ सी यंग, परवेज़ शेख, फ्रांज़ स्पिलहॉज
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम सोन चिड़िया - दिव्या गंभीर, निधि गंभीर
  • बेस्ट साउंड डिजाइन उरी द सर्जिकल स्ट्राइक - बिस्वदीप दीपक चटर्जी, निहार रंजन समल
  • बेस्ट वीएफएक्स वॉर - शेरी भारदा, विशाल आनंद (YFX)
  • बेस्ट एडिटिंग उरी द सर्जिकल स्ट्राइक - शिवकुमार पणिक्कर
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन गली बॉय - सुजान कप्लान मरवान्जी

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।