लाइव टीवी

सारा-इब्राहिम से तैमूर-इनाया तक... ये हैं बॉलीवुड में भाई-बहन की 7 सबसे मशहूर जोड़ियां

Updated Aug 03, 2020 | 06:28 IST

Bollywood most famous Brother-Sister Duos: बॉलीवुड में स्टार परिवारों पर सभी फैंस की नजर रहती है, इस बीच रक्षाबंधन के मौके पर जानिए फिल्म जगत की 7 सबसे चर्चित भाई-बहन की जोड़ियां।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बॉलीवुड की मशहूर भाई-बहन की जोड़ियां
मुख्य बातें
  • भाई बहन के प्यार का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्यौहार
  • फिल्म जगत की हस्तियां भी धूम धाम से मनाती हैं पर्व
  • रक्षाबंधन पर जानें बॉलीवुड की 7 सबसे लोकप्रिय भाई-बहन की जोड़ियां

 मुंबई: क्या आपने सोचा है कि भाई-बहन के रिश्ते के बिना जीवन कैसा होगा। यदि आपके घर पर भाई या बहन है, तो किसी न किसी तरह मनोरंजन लगातार बना रहता है। वे न केवल आपके बचपन का बल्कि जीवन का भी एक बड़ा हिस्सा बन जाते हैं। जहां एक ओर भाई- बहन एक दूसरे को चिढ़ाते रहते हैं, वहीं कभी कभी दूसरी ओर माता-पिता की डांट का भी एक साथ सामना करते हैं। एक-दूसरे की देखभाल करने से लेकर एक-दूसरे का खाना चुराने तक, भाई-बहन का रिश्ता बचपन का सबसे अच्छा हिस्सा होता है।

जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारे भाई-बहन तब भी जीवन का एक बड़ा हिस्सा बने रहते हैं। रक्षा बंधन नज़दीक आता है तो लोग अपने भाई-बहनों को प्यारे उपहार भेजते हैं। बॉलीवुड भी रक्षा बंधन को खास तरीके से मनाता है। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म जगत में भाई-बहन की कुछ जोड़ियां पर।

रक्षा बंधन के मौके पर जानें 7 सबसे लोकप्रिय भाई-बहन की जोड़ियां:
1. सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

सारा और इब्राहिम निस्संदेह बी-टाउन में सबसे स्टाइलिश भाई-बहन में से एक हैं। जिम जाने से लेकर साइकिल चलाने तक, सारा और इब्राहिम एक साथ पर्याप्त समय बिताते हैं। इसके अलावा, सारा और इब्राहिम साथ में मजेदार वीडियो शूट करते हैं और अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते हुए उनका मनोरंजन करते रहते हैं।

यह जोड़ी अपने 'नोक-झोक' भरे चुटकुलों की सीरीज के लिए भी जानी जाती है।

2. रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर

जब रणबीर और रिद्धिमा के पिता, दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हुआ, तो भाई-बहन की जोड़ी ने एक-दूसरे को और परिवार को पूरा सहारा दिया। उनके पिता के निधन के बाद जब एक प्रशंसक ने उनसे रणबीर के बारे में सवाल किया था, तो रिद्धिमा ने कहा था कि वह ठीक हैं और इस उम्र में भी उनके साथ 'हमेशा लड़' रही हैं।

रिद्धिमा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था था कि कैसे रणबीर उनकी परवाह करते हैं और हमेशा दोनों के बीच खास बॉन्ड रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वे बच्चों की तरह डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान बनकर लड़ते थे।

3. रणबीर कपूर और करीना कपूर

यह चचेरे भाई-बहन की जोड़ी हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही है। चाहे वह कॉफ़ी विद करण में कैटरीना कैफ़ भाभी को बुलाना हो या करण के साथ मौजूदा जीएफ, आलिया की तारीफ करना, करीना रणबीर के लिए टांग खीचने वाली बहन रही हैं।

4. सैफ अली खान और सोहा अली खान

सैफ अली खान और बहन सोहा ने हमेशा एक खास बॉन्डिंग शेयर की है। दोनों अब बच्चों के माता पिता हैं और दोनों के बच्चों के बीच जो मजेदार रिश्ता उसे देखकर शायद पटौदी परिवार के भाई-बहन को अपने बचपन की याद आ जाती होगी।

5. सलमान खान और अर्पिता खान

सलमान और अर्पिता का प्यार भरा रिश्ता कोई नई खबर नहीं है। न केवल सलमान अपनी छोटी बहन को लाड़ प्यार करते हैं, बल्कि वह उनके बेटे और बेटी को भी पूरा प्यार देते हैं! अर्पिता खान परिवार की गोद ली हुई बेटी हैं।

6. जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर

जब श्रीदेवी का निधन हुआ, अर्जुन अपनी दो सौतेली बहनों जान्हवी और ख़ुशी कपूर के साथ एक चट्टान की तरह खड़े रहे। हालांकि इससे पहले, अर्जुन ने बहन की जोड़ी के साथ एक अच्छी इक्वेशन शेयर की थी।

7. इनाया खेमू और तैमूर अली खान-

तैमूर और इनाया सबसे प्यारे भाई बहन और स्टार किड्स में से एक हैं। सोहा ने हाल ही में कहा था कि इनाया भाई तैमूर से डरी हुई है और वह जो कुछ भी कहते हैं, वह उसका पालन करना चाहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।