लाइव टीवी

Gandhi Jayanti 2019: गांधी पर बनीं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, रजित कपूर से दर्शन जरीवाला तक ने निभाया बापू का रोल

Updated Oct 02, 2019 | 07:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड भी महात्मा गांधी से अछूता नहीं है। अब तक कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने बड़े परदे पर गांधी का किरदार निभाया है। आइए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर जिन्होंने बापू की याद दिलाई...

Loading ...
Gandhi Jayanti 2019
मुख्य बातें
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को देशभर में जयंती मनाई जा रही है।
  • बॉलीवुड में भी महात्मा गांधी पर कई फिल्में बनी हैं जिसमें बापू को अलग-अलग तरह से याद किया गया है।
  • कई एक्टर्स हैं जिन्होंने बड़े परदे पर गांधी का किरदार निभाया है।

देशभर में आज(2 अक्टूबर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। गांधी जयंती पर हम बापू की विरासत का जश्न मनाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं बॉलीवुड भी महात्मा गांधी से अछूता नहीं है। अब तक कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने बड़े परदे पर गांधी का किरदार निभाया है। आइए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर, जिन्होंने बड़ी ही सादगी से परदे पर गांधी जी के विचार और विश्वास प्रणाली को पेश किया। 
फिल्म - गांधी
एक्टर- सर बेन किंग्सले

जब भी ऑनस्क्रीन गांधी की बात होती है तो सबसे पहले रिचर्ड एटनबरो की ऑस्कर विनिंग फिल्म गांधी ही जहन में आती है। फिल्म में सर बेन किंग्सले ने गांधी का बेहद शानदार किरदार निभाया है। ये अब तक के सबसे यादगार रोल में एक गिना गया। फिल्म गांधी ने न केवल 8 ऑस्कर जीते बल्कि बेन को इस रोल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब भी दिया गया। 


फिल्म- लगे रहो मुन्ना भाई
एक्टर - दिलीप प्रभावालकर

संजय दत्त की फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में फेमस मराठी एक्टर दिलीप प्रभाकरकर की महात्मा गांधी का रोल निभाया है। दिलीप ने इतने बेहतरीन तरीके से इस भूमिका को निभाया कि उन्हें कोई नहीं भूल सकता है। गांधीगिरी पर बेस्ड इस फिल्म में गांधी के उपदेशों पर पूरी तरह से प्रकाश डाला गया। फिल्म ने लोगों को सीख दी कि कैसे उनके रास्ते पर चलकर इंसान अधिक शक्तिशाली हो सकता है और अहिंसा का सहारा ले सकता है।

फिल्म - द मेकिंग ऑफ द महात्मा
एक्टर- रजित कपूर

ब्योमकेश बख्शी के रूप पहचाने जाने वाले रजित कपूर ने साल 1996 में आई फिल्म द मेकिंग ऑफ द महात्मा में गांधी का किरदार निभाया है। रजित की एक्टिंग को दर्शकों ने तो सहारा ही साथ ही फिल्म क्रिटिक्स से भी उनको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में गांधी के दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले पहलू को दिखाया गया।

फिल्म- गांधी: माय फादर
एक्टर - दर्शन जरीवाला

दर्शन जरीवाला ने फिल्ममेकर फिरोज अब्बास खान की फिल्म गांधी- माई फादर में बापू की भूमिका निभाई थी। फिल्म क्रिटिक्स ने दर्शन के इस रोल को खूब पसंद किया था। 

फिल्म - हे राम
एक्टर - नसीरुद्दीन शाह

फिल्म हे राम में महात्मा गांधी को थोड़ा अलग नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने बखूबी गांधी का रोल प्ले किया था। महात्मा गांधी की तरह हूबहू दिखने वाली उनकी बॉडी लैंग्वेज और गुजराती एक्सेंट को खूब सराहना मिली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।