लाइव टीवी

Ganesh Acharya Birthday: बेहद गरीबी में गुजरा था गणेश आचार्य का बचपन, पिता के निधन के बाद छूट गई थी पढ़ाई

Updated Jun 14, 2020 | 07:55 IST

Ganesh Acharya Birthday: बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। गणेश आचार्य का नाम पिछले काफी वक्त से विवादों में रहा है। जानिए गणेश आचार्य के बारे में कुछ Facts...

Loading ...
Ganesh Acharya
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का आज जन्मदिन है।
  • गणेश आचार्य का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • गणेश जब छोटे थे तो उनके पिता का निधन हो गया था।

मुंबई. विवादित बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य 14 जून को अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म अनाम से की थी। गणेश आचार्य के पिता गोपी भी डांस मास्टर थे। 

 गणेश 10 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता था। गणेश आचार्य की पढ़ाई लिखाई तक छूट गई थी। छोटी सी उम्र में वह अपनी बहन के पास चले गए थे। 

गणेश आचार्य ने पहले अपनी बहन कमला आचार्य से डांस सीखा। इसके बाद वह मशहूर कोरियोग्राफर कमलजी के असिस्टेंट बने। 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना खुद का डांस ग्रुप बना लिया था। 19 साल की उम्र आते-आते वह काफी पॉपुलर हो गए थे।        

घटाया था 85 किलो वजन
गणेश आचार्य का वजन एक वक्त 200 किलो तक हो गया था। हालांकि, साल 2017 में उन्होंने 85 किलो वजन घटाया था। गणेश ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह तीन घंटे तक जिम और स्विमिंग किया करते थे। इसके अलावा उन्होंने डाइट में भी काफी बदलाव किया था।

बकौल गणेश आचार्य- 'मैंने रात आठ बजे से बाद और सुबह 12 बजे से पहले कुछ भी नहीं खाता था। जिम के बाद मैं फल जरूर खाता हूं। वहीं, रात ग्रीन टी, ब्लैक टी जैसी लिक्विड डाइट ही केवल लेता हूं।  

विवादों में रहा है नाम
गणेश आचार्य पिछले कुछ वक्त से काफी विवादों में हैं। तनुश्री दत्ता ने फिल्म हॉर्न ओके की शूटिंग के दौरान उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, इसी साल उनके खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी। 

महिला कोरियोग्राफर ने आरोप लगाया था कि गणेश ने उन्हें जबरन पॉर्न दिखाया था। इसके अलावा एक सीनियर बैकग्राउंड डांसर ने दावा किया कि 90 के दशक में गणेश आचार्य ने उनके साथ यौन शोषण किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।