लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2022 : इन एनिमेटेड फिल्मों में दिखाया गया है भगवान गणेश की लीलाएं, बच्चों के संग जरूर देखें एक बार ये फिल्म

Updated Aug 27, 2022 | 19:27 IST

Ganesh Chaturthi 2022 movies to watch : देशभर में गणपति बप्पा का स्वागत धूमधाम से किया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर परिवार संग देखें ये फिल्में।

Loading ...
animated ganesh movies
मुख्य बातें
  • देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है
  • इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 को है
  • गणेश चतुर्थी पर देखें ये एनिमेटेड फिल्में

Ganesh Chaturthi 2022 movies to watch : हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व होता है। इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान गणेश की मूर्ति लाते और 10 दिनों तक विधि- विधान से पूजा अर्चना करते हैं। गणेश चतर्थी कुछ खास त्योहारों में से एक है जिसे फिल्मों में भी दिखाया जाता है। इतना ही नहीं गणेश जी पर कई महत्वपूर्ण एनिमेटेड फिल्में बनी है। इन फिल्मों में विघ्नहर्ता गणेश की भूमिका को दिखाया गया है। भगवान गणेश की कहानियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक को दिलचस्पी होती है।

हमारा दोस्त गणेशा 

ये पहली हिंदी एनिमेटेड फिल्म है,  जिसमें बाल गणेश के रोमांचक किस्सों को दिखाया गया है। इस फिल्म को कार्टून नेटवर्क पर रिलीज किया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर यूट्यूब पर भी दिखाया गया।

बाल गणेश

इस फिल्म में गणेश जी के बचपन को दिखाया गया था। फिल्म में उनके द्वारा की बचपन की शरारतों को दिखाया गया। मोदक के प्रति प्यार और मूशक के साथ कैसे मस्ती करते थे। इन सभी चीजों को दिखाया गया था। ये फिल्म बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।

माय फ्रेंड गणेशा (1,2, 3 सीरीज)

साल 2007 में माय फ्रेंड गणेशा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एनिमेटेड गणेश एक आठ साल के बच्चे के दोस्त बनते हैं। वो हमेशा उस बच्चे को मुश्किलों से बाहर निकालते हैं। फिल्म में बच्चे के माता- पिता अपने काम को लेकर बिजी रहते हैं और उनकी नौकरानी भगवान गणेश की बहुत बड़ी भक्त होती है। वो कहती है कि गणेश जी हर किसी के दोस्त हैं और बच्चा इस बात पर पूरा भरोसा करता है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का गाना ओ माय फ्रेंड गणेशा काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए  फ्रेंड गणेशा (1,2, 3 सीरीज ) रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें - Munawar Faruqui का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता, हिंदू देवी- देवताओं का अपमान करने पर गए थे जेल
 

महा गणेशा

ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने महा गणेशा को प्रोड्यूस किया था। ये शो पिछले साल 10 सितंबर 2021 में गणेश चतुर्थी के समय रिलीज किया गया था। फिल्म में भगवान गणेश के अलग- अलग अवतारों के बारे में दिखाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।